Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»संकल्प यात्रा के चौथे दिन महेशपुर विस क्षेत्र में हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    संकल्प यात्रा के चौथे दिन महेशपुर विस क्षेत्र में हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminAugust 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकुड़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा के चौथे दिन रविवार को महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के यज्ञ मैदान, पाकुड़िया में जनसभा को संबोधित किया। मरांडी ने आज फिर राज्य संपोषित भ्रष्टाचार, खान, खनिज, बालू घाट की लूट, सोरेन परिवार द्वारा आदिवासियों के जमीन की लूट एवं संथाल के लोगों के पलायन को मुद्दा बनाया।

    मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से गांव, गरीब को विकास की मुख्य धारा में जोड़ा। संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में जोड़ना अटल सरकार की देन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश में आठ आदिवासी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। मोदी ने पहली संथाली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों को बड़ा सम्मान दिया।

    उन्होंने कहा कि लेकिन झारखंड में आदिवासियों के नाम पर राजनीति करने वाले झामुमो के मुखिया नाम बदलकर आदिवासियों की ही जमीन लूट रहे। हेमंत सरकार में आदिवासी बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं। उनकी हत्या हो रही। राज्य के खान खनिज बाहर के लोग आकर लूट रहे और झारखंड के लोग आदिवासी, गरीब रोजगार के लिए हिमाचल प्रदेश जा रहे। हेमंत सरकार गरीबों के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलो अनाज को भी बेच दे रही है।

    मरांडी ने कहा कि भ्रष्टाचार की जांच के लिए ईडी ने मुख्यमंत्री को समन किया है। ऐसे परिवारवादी, भ्रष्टाचारी सरकार से झारखंड को मुक्त कराने के लिए यह संकल्प यात्रा चल रही है। उन्होंने कहा कि इस लुटेरे मुख्यमंत्री से राज्य को बचाना है, तभी राज्य में विकास होगा। गरीबी, बेरोजगारी दूर होगी। संकल्प यात्रा में यही संकल्प दिलाने आया हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवंदना डाडेल के खिलाफ नहीं होगी सीबीआई जांच
    Next Article मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू, सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मान्य
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version