Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»लुटेरों और दलालों को बचा रही है राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी
    रांची

    लुटेरों और दलालों को बचा रही है राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminAugust 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डुमरी उपचुनाव में बुधवार को ससारखो मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

    मरांडी ने कहा कि आखिर जनता झामुमो को वोट क्यों दे? इस ठगबंधन की सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में झारखंड की जनता के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य में केवल लूट मची है। मुख्यमंत्री लुटेरों के संरक्षक बन बैठे हैं। इस राज्य को हेमंत सरकार में दलाल ,बिचौलिए चला रहे।

    उन्होंने कहा कि खान,खनिज,लोहा,कोयला,बालू ,पत्थर के साथ गरीबों,आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही। और हेमंत सोरेन इन लुटेरों को पकड़ कर जेल नही भेज रहे बल्कि उनके लिए महंगे वकील रख कर बचाने केलिए हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर रहे और जो जेल चले गए उन्हें भी बाहर निकालने केलिए पैरवी कर रहे। उन्होंने कहा इससे साबित ही चुका है कि मुख्यमंत्री लूट में शामिल हैं और लुटेरों के संरक्षक हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा और एन डी ए की सरकार बनती है तो विकास होता है जबकि कांग्रेस झामुमो राजद की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार और लूट मचती है। आज राज्य की कानून व्यवस्था चौपट है।बहन बेटियां सुरक्षित नहीं। उन्हें पेट्रोल से जलाया जा रहा,टुकड़ों में काट दिया जा रहा,पेड़ से लटका दिया जा रहा। और आज तक एक भी अपराधी को सजा नहीं हुई। पुलिस वसूली में लगी रहती है। हेमंत है तो अपराधियों लुटेरों को हिम्मत है।

    उन्होंने कहा कि आज आदिवासियों को सम्मान मोदी सरकार ने दिया। पहली बार आजाद भारत में आठ आदिवासी मंत्री बने। बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस घोषित हुआ और आदिवासी महिला,संथाल समाज की बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया। पिछले नौ वर्षों में मोदी सरकार ने राज्य में पांच मेडिकल कॉलेज दिए,देवघर में एम्स अस्पताल और हवाई अड्डा बना , कोरोना में टीका का दो मुफ्त डोज ,बूस्टर डोज दिया।जनधन खाता में गरीबों को पैसे दिए,और कोई भूखा नहीं सोए इसलिए प्रति व्यक्ति पांच किलो मुफ्त अनाज की व्यवस्था की।

    उन्होंने कहा कि आज गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कमी करके मोदी सरकार ने देश की बहनों को रक्षा बंधन का बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर हेमंत सरकार ने गरीबों के अनाज भी लूटवा दिए। प्रति वर्ष पांच लाख युवाओं की नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता सब झूठा साबित हुआ।

    उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का काम है शांतिपूर्ण मतदान कराना और पदाधिकारी पक्षपात करते पाए जाएंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता उपस्थिति बता रही कि जनता ने एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी को केला छाप पर बटन दबाकर आगामी पांच सितंबर को वोट देकर अपार मतों से जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने गिरिडीह जिला की जनता से आह्वान किया कि डुमरी से एनडीए को रिकॉर्ड मतों से जीतकर भ्रष्ट,निकम्मी,विकास विरोधी हेमंत सरकार को सबक सिखाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडुमरी उप चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को डुमरी पहुंचे
    Next Article झामुमो के पॉलिटिकल डिक्शनरी में विकास शब्द है ही नहीं: सुदेश महतो
    admin

      Related Posts

      कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल

      May 13, 2025

      सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई

      May 13, 2025

      साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version