अररिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 104वां संस्करण को भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अलग अलग स्थानों और बूथों पर सुना और कही गई महत्वपूर्ण बातों को आत्मसात करने की आवश्यकता जताई।फारबिसगंज ट्रेनिंग चौक स्थित भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के आवास पर महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सहित अन्य भाजपा नेताओं ने सुनकर उसे आत्मसात करने पर बल दिया।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने युवा मोर्चा जिला मंत्री करण सिंह के अगुवाई में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 104वें कड़ी को बूथ संख्या 153 पर सुना।मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने पीएम के मिशन चंद्रयान की सफलता, आगामी जी20 शिखर सम्मेलन, खिलाड़ियों के उत्कृष्ट व सराहनीय प्रदर्शन,मातृ भाषा का महत्व, संस्कृत भाषा,देश के जीवंत डेयरी सेक्टर,मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया।मौके पर भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार, जिला मंत्री करण सिंह,नगर मंत्री सत्यप्रकाश, प्रिंस जायसवाल,सौरभ सिंह, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version