रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने कहा कि गठबंधन की सरकार के कामों को देखकर भाजपा घबरा गई है। राज्य सरकार ने जो वादा किया था उससे पूरा करने में कामयाब रही है। 2024 के लोकसभा इलेक्शन में भाजपा का झारखंड में खाता नहीं खुलेगा और राज्य में सरकार बना ना तो दूर की बात है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर से संकल्प लेकर मोमेंटम झारखंड घोटाला, कंबल घोटाला, चॉकलेट- टीशर्ट घोटाला, मैनहर्ट घोटाला की तरह सत्ता में आकर नये घोटाले को अंजाम देना चाहती है। भाजपा चाहे जितनी यात्रा निकाले अब जनता उनके ऊपर भरोसा करने वाली नहीं है।
तौसीफ ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा कि झारखंड की जनता ने भाजपा को बहुत मौका दिया लेकिन इनकी सरकारें छात्रों, महिलाओं, किसानों, व्यापारी वर्ग के लोगों और आम जनता के लिए कोई भी ऐसी नीति नहीं बनाया जिससे उन्हें फायदा पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा को याद रखना चाहिए की उसी के शासन काल में नीतियों को लेकर झारखंड में आपस में नफरत की चिंगारी भड़की थी। मॉब लांचिंग कर लोगों को मारा गया। आपसी सौहार्द बिगाड़ा गया।