रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन बुधवार को भी भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने राज्य में आदिवासियों की हत्या और बलात्कार के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफा देने की मांग की।

थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों को झारखंड के मूल निवासियों के लिए आरक्षित करने की मांग की। सुभाष मुंडा हत्याकांड की जांच, नियोजन नीति को स्पष्ट करने, झारखंड को सुखाड़ और अकाल क्षेत्र घोषित करने समेत कई मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर विधायकों ने प्रदर्शन किया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version