Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाजपा संसदीय दल की बैठक, प्रधानमंत्री ने कहा- घमंडिया गठबंधन अविश्वास से भरा
    देश

    भाजपा संसदीय दल की बैठक, प्रधानमंत्री ने कहा- घमंडिया गठबंधन अविश्वास से भरा

    adminBy adminAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में मंगलवार को चर्चा होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई। माना जा रहा है कि यह बैठक मौजूदा सत्र में रणनीति बनाने के साथ-साथ मिशन 2024 के चुनावों के लिए भी अहम है।

    सूत्रों के मुताबिक संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन अविश्वास से भरा है और ये दिखाने के लिए वो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। इस प्रस्ताव में विपक्ष की हार होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने कहा था कि राज्यसभा में वोटिंग 2024 से पहले सेमीफाइनल होगी। पीएम ने उन सांसदों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें इस सेमीफाइनल जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष का गठबंधन इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन है।

    संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा घमंडिया गठबंधन अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। हमारे पास बहुमत है, हमें समझ नहीं आ रहा कि वे प्रस्ताव क्यों लाए। लेकिन हो सकता है कि वे परीक्षण करना चाहते हैं कि क्या वे एकजुट हैं।

    उल्लेखनीय है कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर 8, 9 एवं 10 अगस्त को चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को चर्चा का जवाब देंगे। मंगलवार को संसद भवन परिसर में आयोजित बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेन्द्र प्रधान, एस. जयशंकर और पार्टी के सभी सांसद मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleज्ञानवापी परिसर में पांचवें दिन एएसआई टीम का सर्वे, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
    Next Article तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा से निलंबित
    admin

      Related Posts

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025

      इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना

      December 27, 2025

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version