Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»राजस्थान के तीर्थयात्रियों से भरी बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 7 यात्रियों की मौत, 19 घायल
    दुनिया

    राजस्थान के तीर्थयात्रियों से भरी बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 7 यात्रियों की मौत, 19 घायल

    adminBy adminAugust 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। राजस्थान से नेपाल घूमने आए तीर्थयात्रियों की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में 1 नेपाल का नागरिक है, बाकी सभी राजस्थान के रहने वाले हैं।

    दुर्घटना बीती देर रात करीब 1 बजे बारा जिला के चुरियामाई इलाके में हुई। काठमांडू से पशुपतिनाथ मन्दिर का दर्शन कर वापस जाते समय बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे नेपाल पुलिस के डीएसपी टेक बहादुर कार्की ने बताया कि सभी शवों की शिनाख्त कर ली गई है।

    पुलिस के मुताबिक गम्भीर रूप से घायल यात्रियों को भरतपुर मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है जबकि सामान्य घायलों को पास के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मकवानपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास को दुर्घटना की जानकारी देकर शवों को राजस्थान भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

    डीएसपी कार्की ने बताया कि मृतकों में राजस्थान निवासी बहादुर सिंह (67), सत्यवती (60), राजेन्द्र चतुर्वेदी (70), श्रीकान्त चतुर्वेदी (65), वैजन्ती देवी (67), मीरादेवी (65) और नेपाल के महोत्तरी जिले के विजय लाल पण्डित (41) शामिल हैं।

    घायल भारतीय नागरिकों में राजस्थान के ही घनश्याम चतुर्वेदी (48), माया देवी (53), तारावती देवी (50), कृतिका चतुर्वेदी (15), श्यामलाल माली (48), हरवारी माली (47), चौथी देवी (70) और अनिल कुमार (35) को दुर्घटनास्थल के नजदीक हेटौडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जबकि राजस्थान के सुरेशचन्द्र चक्रवर्ती (72), धरम सिंह (63), इन्दु धाकड़ (60), गर्विदा चतुर्वेदी (16), रामकुमार चतुर्वेदी (54) और राम प्रसाद (73) का भरतपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुतिन की सत्ता को चुनौती देने वाले प्रिगोझिन की विमान हादसे में मौत, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा- आश्चर्यचकित नहीं
    Next Article कैलिफोर्निया के बार में अंधाधुंध गोलीबारी से पांच लोगों की मौत, छह घायल
    admin

      Related Posts

      बिहार विधानसभा चुनाव : दीपंकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस को दी पिछली हार से सबक लेने की नसीहत

      September 19, 2025

      राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा

      September 19, 2025

      मणिपुर में 6 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग जगत को नयी ऊंचाई प्रदान करेगी: संजय सेठ
      • रांची में शुरू हुआ तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो
      • इस्ट टेक्सट्रॉनियम 2025: ड्रोन और टैंक बने दर्शकों की पहली पसंद
      • जेएसएससी-सीजीएल में हुई अनियमितता छिपाने के लिए हर हथकंडा अपनाया : बाबूलाल मरांडी
      • हाइकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति मामले में मांगा जवाब
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version