Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»कैलिफोर्निया के बार में अंधाधुंध गोलीबारी से पांच लोगों की मौत, छह घायल
    विदेश

    कैलिफोर्निया के बार में अंधाधुंध गोलीबारी से पांच लोगों की मौत, छह घायल

    adminBy adminAugust 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एक बार में अंधाधुंध गोलीबारी से पांच लोगों की मौत हो गई। इस गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद गोलीबारी करने वाला व्यक्ति भी मारा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक कैलिफोर्निया के ट्रेबुको केनयन स्थित बाइकर बार ‘कुक कॉर्नर’ में मौजूद लोगों पर अचानक एक शूटर ने गोलीबारी शुरू कर दी। ऑरेंज काउंटी पुलिस के अनुसार गोलीबारी करने वाला पूर्व सुरक्षा अधिकारी है। गोलीबारी में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। छह अन्य लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी लोगों में कुछ लोगों की हालत गंभीर है।

    गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग बार से भाग खड़े हुए। पुलिस ने पहुंच कर बमुश्किल स्थितियों पर नियंत्रण किया। पता चला कि बाद में किसी ने शूटर को भी गोली मार दी और उसकी भी मौत हो गयी। पुलिस घटना की जांच कर रह है। पुलिस यह भी नहीं बता सकी कि शूटर की मौत कैसे हुई।

    अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। जनवरी में भी कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। बार-बार होने वाली गोलीबारी की वजह अमेरिका की बंदूक संस्कृति को माना जाता है। अमेरिका में बंदूक खरीदना बेहद आसान है। यही वजह है कि मामूली झगड़ों में भी कई बार लोग अंधाधुंध गोलीबारी कर कई लोगों की जान ले लेते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान के तीर्थयात्रियों से भरी बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 7 यात्रियों की मौत, 19 घायल
    Next Article घोटालों की बारात निकालकर भाजयुमो ने किया प्रदर्शन
    admin

      Related Posts

      चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव

      September 19, 2025

      बांग्लादेश: शेख हसीना और उनके परिवार का वोटर कार्ड ब्लॉक, वोटिंग पर रोक

      September 18, 2025

      अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, एंटीफा को आतंकवादी संगठन घोषित किया

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग जगत को नयी ऊंचाई प्रदान करेगी: संजय सेठ
      • रांची में शुरू हुआ तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो
      • इस्ट टेक्सट्रॉनियम 2025: ड्रोन और टैंक बने दर्शकों की पहली पसंद
      • जेएसएससी-सीजीएल में हुई अनियमितता छिपाने के लिए हर हथकंडा अपनाया : बाबूलाल मरांडी
      • हाइकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति मामले में मांगा जवाब
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version