-पूजा करने गयीं थी मंदिर, घर लौटते समय हुई घटना
आजाद सिपाही संवाददाता
धनबाद। जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित नीलांचल कॉलोनी में बाइक सवार अपराधियों ने एडीजी नवीन सिंह की मां से दिनदहाड़े चेन छिनतई की। घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गये। जानकारी के अनुसार, एडीजी नवीन सिंह की मां विमला देवी शनिवार सुबह करीब 10 बजे निलांचल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पूजा करने गयी थीं। वापस लौटने के क्रम में पहले से घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने उनके घर से ठीक पहले पीछे से आकर गले की चेन छीनी और वहां से भाग गये।
विमला देवी के अनुसार, दो बाइक सवार अपराधियों ने चेन छिनतई की। इधर घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना प्रभारी विनय कुमार दल बल के साथ एडीजी के घर पहुंचे। उन्होंने एडीजी नवीन सिंह की मां विमला देवी से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है। गौरतलब है कि नवीन सिंह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह एनटीआरओ में सीनियर एनालिस्ट के पद पर पदस्थापित हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version