लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कुशीनगर जनपद की नहर में कार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि जिले के रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर गुरुवार की आधी रात को कार बेकाबू होकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के दमोदरी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार मनोज यादव (30), गुड्डू यादव (30), भीम सिंह (25) की मृत्यु हुई है। जबकि कार से निकले सुबोध मणि ने लोगों को जानकारी दी थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version