-रोजगार मेले में 200 अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र
देहरादून। वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने सोमवार कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। केन्द्र सरकार रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। इसी के तहत आज रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने आज यहां 23वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल सीमा (आईटीबीपी) सीमाद्वार में आयोजित 08वें रोजगार मेले में अपने हाथों से 25 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। कुल 200 लोगों को आज नियुक्त पत्र दिया गया।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयास से आज बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। विकसित भारत के संकल्प को आत्मसात करने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश भर ने विभिन्न राज्यों और केन्द्रशासित राज्यों के 45 केंद्रों पर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य के साथ रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
गृह मंत्रालय की ओर से रोजगार मेले के माध्यम से एक लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है, जिसमें केवल सी.ए.पी.एफ. में लगभग 87,000 खाली पदों को भरा गया है। साथ ही इस कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार इस वर्ष के अन्त तक लगभग 10 लाख नौकरियों भरने की योजना है।
रोजगार मेले के देहरादून केन्द्र में आज विभिन्न सेंट्रल आर्म्ड पुलिस (सीएपीएफ) संगठन के भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 110, सीमा सुरक्षा बल-14, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 34 केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-19, सशस्त्र सीमा बल- 13 असम राइफल्स-10 कुल 200 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए है। ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से युवाओं को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं और बधाई दी।
कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, अपर महानिदेशक, पश्चिमी कमान चंडीगढ़ मनोज रावत, भारतीय पुलिस सेवा महानिरीक्षक उत्तरी सीमांत संजय गुंज्याल, उप महाउत्तरी सीमांत रमाकांत शर्मा, उप महानिरीक्षक सीमांत आर.एस राणा, उप महानिरीक्ष, सीमा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देहरादून पवन मलिक,भारतीय पुलिस सेवा उप महानिरीक्षक। देहरादून मनु महाराज देहरादून, सेनानी 23 वीं वाहिनी पीयूष पुष्कर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।