Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»जमीनी विवाद में हुई थी माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार
    रांची

    जमीनी विवाद में हुई थी माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

    adminBy adminAugust 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पुलिस ने माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड में आरोपित बिनोद कुमार उर्फ कन्हैया, छोटू खलखो और अभिजीत कुमार पाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक लोडेड रिवाल्वर, एक शॉटगन, टेलीस्कोप युक्त स्पोर्टिंग रायफल, एक पिस्टल, फार्चुनर गाड़ी और चार मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

    रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को बताया कि माकपा नेता सुभाष की हत्या जमीन विवाद में की गयी थी। 26 जुलाई को नगड़ी थाना के दलादली चौक के समीप माकपा नेता सुभाष मुंडा की उनके व्यवसायिक कार्यालय में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नगड़ी थाना पुलिस ने 27 जुलाई को एफआईआर दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया।

    एसएसपी ने बताया कि मुंडा मूलतः जमीन कारोबारी थे। दलादली मौजा स्थित 119 डिसमिल के भूखंड के स्वामित्व को लेकर लालगुटवा के रहने वाले जमीन कारोबारी छोटू खलखो उर्फ छोटू उरांव के साथ मनमुटाव था। इसके पहले भी 90 डिसमिल जमीन पर छोटू खलखो की ओर से समझौता किया गया था उस पर भी विवाद चल रहा था, जिससे छोटू खलखो गुस्से में था ।

    एसएसपी ने बताया कि 119 डिसमिल जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से छोटू खलखों ने सुभाष मुंडा के सहयोगी बिनोद कुमार उर्फ कन्हैया को जमीन में आधा हिस्सा देने का प्रलोभन देकर अपने पक्ष में किया। इसके बाद छोटू खलखो और बिनोद कुमार उर्फ कन्हैया अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बिनोद महतो की शादी के समय से ही सुभाष की हत्या की साजिश रचना शुरू कर दिये। इसके एवज में अपराधियों को 15 लाख रुपये नगदी एवं उसी प्लॉट में से 10 डिसमिल जमीन देने का वायदा किया गया। छोटू खलखो की ओर से उन्हें छह डिसमिल जमीन भी दे दिया गया है।

    घटना के पूर्व बिनोद कुमार उर्फ कन्हैया की ओर से अपराधियों को तीन लाख रुपये एवं छोटू खलखो की ओर से अग्रिम राशि के तौर पर एक लाख रुपये एवं एक 7.65 एमएम का देशी पिस्टल भी उपलब्ध कराया गया। एसएसपी ने बताया कि अपराधी घटना के पूर्व अपने साथ दो शूटर लाकर छोटू खलखो और बिनोद कुमार के सहयोग से घटनास्थल की रेकी की।

    एसएसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद छोटू खलखो, बिनोद कुमार, अभिजीत पाड़ी अपराधी सहयोगी दिखावा के तौर पर दलादली पहुंचे और उग्र भीड़ में शामिल होकर सरकारी कार्य में व्यवधान डालने, तोड़फोड़ करने और आगजनी में सक्रिय भूमिका भी निभाई। घटना के बाद अगले दिन हत्या में प्रयुक्त देशी हथियार छोटू खलखो को वापस कर दिया। यह हथियार छोटू खलखो की निशानदेही पर उससे बरामद किया गया।

    घटना के बाद भेद खुलने के डर से छोटू खलखो सहयोगियों के साथ भागने की फिराक में थे। इसकी सूचना पर गुरुवार देर रात नया सराय नगड़ी रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड में सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तारी के दौरान छोटू खलखो एवं उसके अपराधी सहयोगियों के पास से वाहन में छिपाकर रखे गये हथियार एवं गोली को बरामद किया गया। घटना में शामिल अन्य अपराधियों एवं शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में हटिया समेत 20 रेलवे स्टेशनों के बहुरेंगे दिन, प्रधानमंत्री छह को करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
    Next Article प्रदेश कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version