Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»संस्कृति में अंतर्निहित होती है एकजुट करने की क्षमता : नरेन्द्र मोदी
    Breaking News

    संस्कृति में अंतर्निहित होती है एकजुट करने की क्षमता : नरेन्द्र मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी में जी-20 के संस्कृति मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने वीडियो संदेश में कहा कि ‘संस्कृति में एकजुट करने की क्षमता अंतर्निहित होती है। यह हमें विविध पृष्ठभूमि और दृष्टिकोणों को समझने में सक्षम बनाती है। हम अपनी शाश्वत और विविध संस्कृति पर बहुत गर्व करते हैं। हम अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को भी बहुत महत्व देते हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत सिर्फ वह नहीं है जो पत्थरों पर गढ़ी जाती है, यह परंपराएं, रीति-रिवाज और त्योहार भी है जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं। हमारा मानना है कि विरासत आर्थिक विकास और विविधीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति है। यह हमें विविध पृष्ठभूमियों और दृष्टिकोणों को समझने में सक्षम बनाता है। इसलिए आपका कार्य संपूर्ण मानवता के लिए बहुत महत्व रखता है। हम भारतवासियों को अपनी सनातन और विविध संस्कृति पर बहुत गर्व है।

    जी-20 के संस्कृति मंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, संस्कृति मंत्रालय के सचिव, जी-20 सीडब्ल्यूजी के अध्यक्ष गोविंद मोहन और जी-20 देशों के संस्कृति मंत्रियों ने पूरे उत्साह के साथ देखा व सुना।

    प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हम अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को भी बहुत महत्व देते हैं। हम अपने विरासत स्थलों को संरक्षित और पुनर्जीवित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि भारत के सभी गांवों के स्तर पर भी अपनी सांस्कृतिक संपदा और कलाकारों का मानचित्रण किया है। हम अपनी संस्कृति का जश्न मनाने के लिए कई केंद्र भी बना रहे हैं। उनमें से प्रमुख हैं देश के विभिन्न हिस्सों में जनजातीय संग्रहालय। ये संग्रहालय भारत के जनजातीय समुदायों की जीवंत संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे।

    प्रधानमंत्री ने बताया कि नई दिल्ली में हमारे पास प्रधानमंत्रियों का संग्रहालय है। यह अपनी तरह का अनोखा प्रयास है जो भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करता है। हम ‘युगे-युगीन भारत’ राष्ट्रीय संग्रहालय भी बना रहे हैं। पूरा होने पर यह दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय होगा। इसमें भारत के 5000 साल से अधिक पुराने इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सांस्कृतिक संपत्ति की बहाली का मुद्दा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस संबंध में आपके प्रयासों का स्वागत करता हूं। मूर्त विरासत का केवल भौतिक मूल्य नहीं होता। यह किसी राष्ट्र का इतिहास और पहचान भी है। हर किसी को अपनी सांस्कृतिक विरासत तक पहुंचने और उसका आनंद लेने का अधिकार है। मोदी ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद से भारत सैकड़ों ऐसी कलाकृतियां वापस लाया है जो हमारी प्राचीन सभ्यता की महिमा को प्रदर्शित करती हैं। उन्होंने कहा कि विरासत आर्थिक विकास और विविधीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति है। भारत को लगभग 3,000 अद्वितीय कलाओं और शिल्पों के साथ अपनी 2,000 साल पुरानी शिल्प विरासत पर गर्व है।

    प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में 4सी- कल्चर, क्रिएटिविटी, कॉमर्स और कॉरपोरेशन (सहयोग) का बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आपके समूह ने ‘कल्चर यूनाइट्स ऑल’ अभियान शुरू किया है। यह वसुधैव कुटुंबकम की भावना को ही समाहित करता है। यह हमें एक करुणामय, समावेशी और शांतिपूर्ण भविष्य के निर्माण के लिए संस्कृति की शक्ति का उपयोग करने में समर्थ बनाएगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि हम वाराणसी में मिल रहे हैं जो मेरा संसदीय क्षेत्र है। काशी न केवल दुनिया का सबसे पुराना जीवित शहर है, यहां से कुछ ही दूरी पर सारनाथ भी है, जहां भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। यह वास्तव में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी है। यह वास्तव में भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन घोटाला मामले में विष्णु अग्रवाल ने की जमानत याचिका दाखिल
    Next Article मप्रः चुनाव से पहले शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने तीन नवनियुक्त मंत्रियों को दिलाई शपथ
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025

      देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version