नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को कहा कि भारत चिकित्सा प्रौद्योगिकी और उपकरणों का वैश्विक केंद्र बनने के लिए तैयार है, जिसका बाजार आकार 2050 तक 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। राजधानी में इंडिया मेडटेक एक्सपो 2023 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि चिकित्सा उपकरण क्षेत्र को देश में उभरते हुए क्षेत्रों में से एक माना जाता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश को चिकित्सा उपकरणों के लिए विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि इंडिया मेडटेक एक्सपो 2023 भारत में चिकित्सा उपकरणों के पारिस्थितिकी तंत्र की दृश्यता को बढ़ाएगा और भारतीय मेडटेक क्षेत्र के लिए एक ब्रांड पहचान बनाएगा। उल्लेखनीय है कि इंडिया मेडटेक एक्सपो 2023 17-19 अगस्त 2023 को गांधीनगर, गुजरात में जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के मौके पर आयोजित किया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version