Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»DSP राजेंद्र दुबे को ED का समन, 4 सितंबर को होगी पूछताछ के लिए बुलाया
    रांची

    DSP राजेंद्र दुबे को ED का समन, 4 सितंबर को होगी पूछताछ के लिए बुलाया

    adminBy adminAugust 21, 2023Updated:August 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने अब वहां के डीएसपी राजेंद्र दुबे को फिर से समन कर दिया है। पूर्व में उनसे इसी मामले में गत वर्ष नौ दिसंबर को पूछताछ हुई थी। अब ईडी ने उन्हें चार सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

    पंकज मिश्रा के करीबी बताए जाते हैं राजेंद्र दुबे
    बताया जा रहा है कि अवैध खनन मामले में ईडी के अहम गवाह रहे विजय हांसदा के गवाही से मुकरने के मामले में भी डीएसपी राजेंद्र दुबे की अहम भूमिका रही है। इन सभी बिंदुओं पर ईडी उनका बयान लेगी।

    राजेंद्र दुबे को बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का करीबी बताया गया है। पंकज मिश्रा अवैध खनन मामले का आरोपित है, जिसे ईडी ने गत वर्ष 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

    राजेंद्र दुबे पर पंकज मिश्रा के इशारों पर काम करने का आरोप
    राजेंद्र दुबे पर पूर्व में यह आरोप लग चुका है कि वह पंकज मिश्रा के इशारे पर काम करते थे। रिम्स में पंकज मिश्रा के इलाजरत रहते हुए उनसे मुलाकात भी की थी और फोन पर बातचीत भी की थी।

    राजेंद्र दुबे पर यह भी आरोप है कि पंकज मिश्रा के कहने पर उन्होंने ईडी के गवाहों को जेल भी भेजा था। अवैध खनन में पंकज मिश्रा व उनके सहयोगियों को नियम विरुद्ध जाकर मदद भी की थी। पूछताछ के बाद ईडी ने उनसे उनकी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा भी मांगा था।

    गत वर्ष नौ दिसंबर को ईडी की पूछताछ में डीएसपी राजेंद्र दुबे ने यह स्वीकार किया था कि उन्होंने नियम विरुद्ध जाकर रिम्स के पेइंग वार्ड में पंकज मिश्रा से मुलाकात की थी। पंकज मिश्रा व अन्य वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने ईडी के गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की थी।

    विजय हांसदा के मुकरने के मामले में भी ईडी लेगी बयान
    ईडी सूत्रों के अनुसार, डीएसपी राजेंद्र दुबे से विजय हांसदा प्रकरण में भी पूछताछ की जाएगी। विजय हांसदा ईडी का गवाह रहा है, जो वर्तमान में अपनी गवाही से मुकरा है।

    ईडी को यह सूचना है कि विजय हांसदा को डराया-धमकाया गया है और प्रलोभन दिया गया है, जिसके बाद ही वह गवाही से मुकरा है।

    अब ईडी डीएसपी राजेंद्र दुबे से विजय हांसदा प्रकरण पर सख्ती से पूछताछ करेगी। ईडी यह जानना चाहेगी कि विजय हांसदा को गवाही से मुकरने के लिए कौन-कौन लोग दोषी हैं और उनकी क्या भूमिका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछात्र की छुरा घोंप कर हत्या, हत्यारा गिरफ्तार
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के तीनों सहयोगियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version