Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»पूर्वी चंपारण के नदियों का जलस्तर बढ़ाने से प्रखंड के गांवों में फैलने लगा पानी, जायजा लेने निकले अधिकारी
    बिहार

    पूर्वी चंपारण के नदियों का जलस्तर बढ़ाने से प्रखंड के गांवों में फैलने लगा पानी, जायजा लेने निकले अधिकारी

    adminBy adminAugust 10, 2023Updated:August 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। जिले में बहने वाली गंडक,बागमती,बूढी गंडक और लालबकेया समेत दर्जनो नेपाली नदियो के जलस्तर में बढोत्तरी गुरूवार को भी जारी रही। बागमती और लालबकेया नदी का पानी पताही प्रखंड के कई गांवों में फैल गया है। मोतिहारी शिवहर सड़क देवापुर के पास पानी में डूब चुकी है। एसएच 54 पर भी पानी का तेज बहाव जारी है।इसके साथ ही बाढ़ का पानी पकड़ीदयाल,फेनहारा और मधुबन प्रखंड की तरफ भी बढ़ने लगा है।पताही के पदुमकेर, देवापुर, भंडार, जिहुली, बसहिया, खरहिनिया और जरदाहा समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है,जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। हालांकि, बूढी गंडक की सहायक नेपाली नदियां सरिसवा तिलावे और बंगरी नदी में पानी थोड़ा स्थिर हुआ है,लेकिन बंगरी नदी के बांध टुटने से बूढी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

    गंडक नदी में वाल्मीकी नगर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंडक का पानी चंपारण तटबंध के समीप तक पहुंच गया है।लिहाजा गुरुवार को डीएम सौरव जोरवाल व एसपी कांतेश कुमार मिश्र नाव से गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और चंपारण तटबंध की सुरक्षा का जायजा लिया।

    मौके पर मौजूद जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता रंजन प्रकाश से चंपारण तटबंध व बाढ़ की जानकारी ली। पुछरिया और मंगलापुर में चंपारण तटबंध पर मौजूद ग्रामीणों व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों से यहां की स्थिति का जायजा लिया । कार्यपालक अभियंता ने डीएम को बताया कि पिलर संख्या 66 से लेकर 132 तक जो मेरे अधीन हैं उस पर पूरी तरह नजर रखी जा रही हैं।

    उल्लेखनीय है,कि वर्ष 2020 में उतरी भवानीपुर पंचायत के निहालु टोला में ही चंपारण तटबंध टुटा था।पूर्वी चंपारण जिले के कई प्रखंडो के साथ मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले तक गंडक के पानी तबाही मचायी थी।डीएम ने बांध की सतत निगरानी व जिओ बैंग में बालू भर कर स्टॉक करने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने आवश्यक दवा,नाव व सामुदायिक किचेन आदि की तैयारी को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीतीश ने बिहार कैडर के 10 अधिकारियों से की मुलाकात
    Next Article प्रधामनंत्री ने नए विपक्षी गठबंधन को कहा- ये ‘इंडिया’ नहीं घमंडिया है
    admin

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      धान की नर्सरी लगाने के पूर्व मिट्टी का चयन जरूरी : डॉ आशीष

      June 11, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version