Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»डुमरी में बज गई उपचुनाव की डुगडुगी, झामुमो ने बेबी देवी पर लगाया दांव, 17 अगस्त को करेंगी नामांकन
    Top Story

    डुमरी में बज गई उपचुनाव की डुगडुगी, झामुमो ने बेबी देवी पर लगाया दांव, 17 अगस्त को करेंगी नामांकन

    adminBy adminAugust 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जगरनाथ महतो के निधन से खाली डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंत्री बेबी देवी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार के रूप में 17 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन के समय ‘इंडिया’ की पूरी ताकत डुमरी में दिखे, इसकी तैयारी की जा रही है।

    झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि डुमरी में कोई लड़ाई ही नहीं है, क्योंकि वह टाइगर जगरनाथ महतो की कर्मभूमि है। झामुमो की जीत में कोई किंतु-परंतु नहीं है। जब आजसू और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा, तब भी झामुमो ने उन्हें हराया है। डुमरी झामुमो की परंपरागत सीट है।

    पांडेय ने कहा यह दिवंगत नेता जगरनाथ महतो की संघर्ष की भूमि है। उन्होंने डुमरी में झारखंड यात्रा और 1932 खतियान की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने दावा किया कि 75,000 पारा शिक्षकों की दुआ भी उम्मीदवार के साथ होगी। शिक्षा मंत्री के रूप में बेबी देवी ने पारा शिक्षकों के लिए अद्वितीय काम किया है।

    मनोज ने कहा कि डुमरी उपचुनाव में एनडीए के भाजपा और आजसू को न सिर्फ इंडिया की मजबूत ताकत का सामना करना पड़ेगा। बल्कि एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से भी उनका सामना होगा। 17 अगस्त को राज्य की मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, रादज नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित सभी सहयोगी दलों के नेता उपस्थित रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्वी भारत में देश के विकास का मजबूत इंजन बनने की क्षमता : प्रधानमंत्री
    Next Article प्रधानमंत्री ने किया 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आह्वान
    admin

      Related Posts

      राजनीतिक लड़ाई सीधी हो, परिवार को न घसीटें : बाबूलाल मरांडी

      July 24, 2025

      वन भूमि की फर्जी खरीद-बिक्री मामले में इज़हार और अख्तर से इडी ने की पूछताछ

      July 24, 2025

      झारखंड में 25 से तीन दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

      July 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-इंग्लैंड अंडर-19 दूसरा यूथ टेस्ट मैच ड्रा, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी
      • आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर लियाम डॉसन ने कहा, “अब मैं पहले से बेहतर गेंदबाज़ हूं”
      • भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर
      • रूस में अंगारा एयरलाइंस के विमान में आग लगी, सभी 46 लोगों की मौत
      • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 33 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version