Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»डुमरी उपचुनाव: आइएनडीआइए ने बनायी रणनीति, आज आजसू तय करेगा उम्मीदवार
    Jharkhand Top News

    डुमरी उपचुनाव: आइएनडीआइए ने बनायी रणनीति, आज आजसू तय करेगा उम्मीदवार

    adminBy adminAugust 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सीएम आवास में बैठक, 17 को नामांकन में शामिल होंगे हेमंत, साथ रहेंगे सहयोगी दलों के नेता
    रांची। डुमरी उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। उपचुनाव के लिए चौसर बिछ चुकी है। राजनीतिक दल रेस हो गये हैं। उपचुनाव में नवगठित आइएनडीआइए और एनडीए के बीच की टक्कर है। आइएनडीआइए की तरफ से झामुमो ने प्रत्याशी दे दिया है। वहीं, एनडीए की तरफ से आजसू अपना प्रत्याशी खड़ा करेगा। बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उनके आवास पर शनिवार को आइएनडीआइए (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस राजद, जदयू, सीपीआइएमएल के नेता शामिल हुए। बैठक में सीएम ने कहा कि आइएनडीआइए की तरफ से झामुमो की उम्मीदवार बेबी देवी की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से सभी लोग जुट जायें।

    हर बूथ को मजबूत करें: सीएम
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 5 सितंबर को वोट डाले जायेंगे। इस उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा से मंत्री बेबी देवी प्रत्याशी होंगी। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए आइएनडीआइए में शामिल और हमारे सहयोगी बूथ स्तर तक सघन जनसंपर्क अभियान चलाने में जुट जायें। बूथों पर अपनी मजबूत उपस्थिति से हम अपने प्रत्याशी की जीत को और भी पक्का करेंगे।

    सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचायें
    झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों और डुमरी विधानसभा क्षेत्र में दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के द्वारा किये गये कार्यों से जनता को अवगत करायें। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें और विपक्ष की साजिशों से मतदाताओं को अवगत करायें। डुमरी विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर विपक्ष को करारा जवाब देना है।

    बैठक में ये हुए शामिल
    मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री हफीजुल हसन, लोकसभा सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, योगेंद्र प्रसाद महतो (राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त) विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, सरफराज अहमद, दीपिका पांडेय सिंह, झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद पिंटू, कांग्रेस प्रदेश समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यश सिन्हा, सीपीआइ (एमएल)के प्रदेश सचिव जनार्दन प्रसाद, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, राजद के प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी, कांग्रेस के गिरिडीह जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, झामुमो के गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी, राजद के गिरिडीह जिलाध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर, बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव सहित कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    इसे बॉक्स करें

    मुंबई की बैठक में सीएम होंगे शामिल: सुप्रियो
    झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि 17 अगस्त को झामुमो की उम्मीदवार मंत्री बेबी देवी का नामांकन होगा। नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ सभी सहयोगी दलों के नेता शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि डुमरी उपचुनाव में बेबी देवी एक लाख मतों से जीतेंगी। उन्होंने कहा कि डुमरी में जीत के साथ हमारे नेता को मुंबई में होनेवाली आइएनडीआइए दलों की बैठक में शामिल होना है। साथ ही केंद्र के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां जिस तरह मुख्यमंत्री को विचलित करने की कोशिश कर रही हैं, उसके खिलाफ भी लड़ना है।

    आजसू उम्मीदवार की घोषणा आज संभव
    वहीं, डुमरी उपचुनाव को लेकर आजसू की रविवार को बैठक होगी। प्रत्याशी का नाम लगभग तय कर लिया गया है, केवल औपचारिक घोषणा बची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और आजसू के अध्यक्ष, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो के बीच डुमरी चुनाव को लेकर लंबी मंत्रणा हुई। उसमें यह तय हुआ कि डुमरी चुनाव में आजसू एनडीए की तरफ से प्रत्याशी उतारेगा।

    झामुमो का रहा है दबदबा:
    डुमरी विधानसभा क्षेत्र में झामुमो का शुरू से दबदबा रहा है। जगरनाथ महतो यहां से विधायक थे। उनके निधन के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। इस सीट पर झामुमो और कांग्रेस का दबदबा रहा है। 1952 से 2019 के बीच कांग्रेस ने दो बार और झामुमो ने सात बार इस सीट पर कब्जा जमाया है। जगरनाथ महतो ने 2005 से 2019 के बीच हुए लगातार चार चुनावों में अपना दबदबा बनाये रखा।

    कुल मतदाता: 2.98 लाख (पुरुष: 1.54 लाख, महिला: 1.44 लाख)
    कुल मतदान केंद्र: 373 (अतिसंवेदनशील: 83, संवेदनशील: 22)
    नामांकन की आखिरी तारीख : 17 अगस्त
    नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी: 18 अगस्त
    नाम वापसी: 21 अगस्त
    मतदान: 05 सितंबर
    मतगणना: 08 सितंबर

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपसमांदा मुस्लिम समाज विकास में बहुत पिछड़ा : बाबूलाल मरांडी
    Next Article झारखंड पुलिस अकादमी में पदस्थापित डीएसपी की इलाज के दौरान मौत
    admin

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version