Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पहले उद्योग जगत में विश्वास का था अभाव, आज आत्मविश्वास से हैं लबरेज : योगी
    राज्य

    पहले उद्योग जगत में विश्वास का था अभाव, आज आत्मविश्वास से हैं लबरेज : योगी

    adminBy adminAugust 29, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Lucknow, Feb 02 (ANI): Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses a press conference regarding the Union Budget 2023-24 and other issues, at his official residence, in Lucknow on Thursday. (ANI Photo)
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2017 में सरकार बनते ही सबसे पहले फिक्की के एक कार्यक्रम में जाने का मौका मिला। उस वक्त समझ में नहीं आ रहा था कि कार्यक्रम में क्या बोलूं, क्योंकि उस समय सरकार और उद्योग जगत में विश्वास का अभाव था। पूर्व की सरकारों ने राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण प्रदेश को लगातार पीछे धकेलने का काम किया। नौकरशाही का बैरियर प्रदेश के विकास को बाधित कर रहा था।

    मुख्यमंत्री योगी आज गोमतीनगर के ताज होटल में आयोजित फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों के कार्यकाल में जो माहौल बना है ये उसी का नतीजा है कि फिक्की 38 वर्षों के बाद उप्र की राजधानी में अपने नेशनल एग्जिक्यूटिव्स के साथ बैठक कर रही है। यह दर्शाता है कि उप्र वाकई में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

    सरकार बैंक का सीडी रेशियो 60 फीसदी ले जाने की दिशा में कर रही काम
    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज उप्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में अंधकार के युग और बीमारू राज्य से उबर कर एक विकसित राज्य की ओर अग्रसर हो चुका है। अब वह दिन दूर नहीं जब उप्र देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनेगा। आप सभी का सकारात्मक योगदान हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। योगी ने कहा कि प्रदेश ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में चौथे स्थान से दूसरा स्थान हासिल किया है, जो सरकार की पिछले 6 वर्षों में कार्य प्रगति की इच्छा दृष्टि को दर्शाता है। किसी भी प्रदेश में निवेश की सबसे पहली आवश्यकता होती है सुरक्षा की, जिसे हमारी सरकार ने भली भांति समझा। उसके नतीजे आज सभी के सामने हैं। प्रदेश में आज अपराध नहीं होते हैं, कोई भी फिरौती के लिए अपहरण जैसे कृत्य नहीं कर सकता है। कोई गुंडा किसी इंडस्ट्री में जा करके गुंडा टैक्स की वसूली और धमकी नहीं दे सकता है। इन सभी से मुक्त हो करके प्रदेश ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में जो नई रैंकिंग हासिल की है, वह आप सबके सामने है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में एंटी भू माफिया टास्क फोर्स गठित करके 64000 हेक्टेयर लैंड को भू माफिया के कब्जों से मुक्त करवा करके इंडस्ट्री के लिए लैंड बैंक तैयार किया गया है। 6 वर्ष पहले बैंक का सीडी (क्रेडिट-डेबिट) रेशियो 42 फीसदी था, जबकि आज यह 56 फीसदी तक पहुंच चुका है और बहुत जल्द हम इसे 60 फीसदी तक ले जाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में रिजर्व बैंक के आंकड़े आए हैं, वह समझने के लिए प्राप्त होंगे कि उत्तर प्रदेश आज किस दिशा में आगे बढ़ चुका है।

    पहले बुंदेलखंड में टैंकर से जाता था पानी, आज हर घर में नल से पहुंच रहा पानी
    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इंडस्ट्री के लिए प्रदेश में अनुकूल अवसर हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है। प्रदेश अपने बड़े से बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यक्रम को तेजी के साथ आगे बढ़ा रहा है। प्रदेश में पश्चिमी क्षेत्र के पास अपना इंफ्रास्ट्रक्चर था, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड इन सभी से वंचित था। आज यहां का नजारा कुछ और है। वर्ष 2016 में बुंदेलखंड में भारत सरकार को टैंकर से पानी भेजना पड़ता था। वहीं आज हर घर में नल से पानी पहुंच रहा है। पूर्ववर्ती सरकार ने नोएडा को लूट का अड्डा बना दिया था। आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आपको दिल्ली और वहां का अंतर बहुत स्पष्ट दिखाई देगा। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-23 में 36 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए, जो उत्तर प्रदेश के प्रति एक विश्वास का प्रतीक है। वर्ष 2017 से पहले जो एमएसएमई सेक्टर दम तोड़ चुका था, वह आज मार्केट में नये रूप में उभरा है।

    उन्होंने कहा कि उप्र में लागू वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना आज भारत सरकार की योजना बना गयी है। इस योजना ने प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग के हब के रूप में स्थापित किया है। वर्तमान में प्रदेश का एक्सपोर्ट करीब 2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने फिक्की से जुड़े उद्योग जगत के लोगों से प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने प्रदेश की टीम के साथ मिल करके काम करने की बात कही।

    कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, फिक्की के प्रेसिडेंट सुभ्रकांत पांडा, महासचिव शैलेश पाठक, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनीस शाह, फिक्की यूपी चैप्टर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में अब लोग अमन-चैन से रह रहे हैं: हेमंत सोरेन
    Next Article बिहार: रोहतास में सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, पांच घायल
    admin

      Related Posts

      पश्चिम बंगाल में यूसीसी बिल पर बड़ा कदम, चार हफ्ते में समिति देगी रिपोर्ट

      July 3, 2026

      राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई: 20 से ज्यादा शहरों में छापे, आतंकी नेटवर्क से जुड़े 28 संदिग्ध हिरासत में

      July 3, 2026

      तमिलनाडु बजट 2026-27: चुनावी वादों को पूरा करने की तैयारी, मुख्यमंत्री विजय की मैराथन बैठकें जारी

      July 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 16वां वित्त आयोग: दिल्ली में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रखी मांग, कहा– ‘अगले 5 साल में राज्य को मिलेंगे 14,231 करोड़’
      • अपराध नहीं रुका तो भाजपा करेगी उग्र आंदोलन: विद्युत वरण महतो
      • पारसनाथ वन क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध क्वार्ट्ज पत्थर से लदा 16 चक्का ट्रक जब्त
      • झारखंड: मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां, बिना काफिले के कार्यक्रमों में पहुंच रहे वित्त मंत्री
      • रांची में दिनदहाड़े चेन छिनतई, बरियातू थाना के पीछे महिला से लूटी गई सोने की चेन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version