Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पूर्व विधायक के घर चोरी करने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो घायल
    Breaking News

    पूर्व विधायक के घर चोरी करने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो घायल

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHAugust 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा । थाना कोतवाली इलाके में चोरी करने वाले दो बदमाशों से शहर कोतवाली और एसओजी टीम की बीती रात मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने पूर्व विधायक के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार सुबह यह जानकारी पुलिस अधीक्षक नगर एमपी सिंह ने दी है।

    उन्होंने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि चोरों का एक गैंग माल गोदाम रोड पर एक टैंपो लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही चोरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

    जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए। साथियों के घायल होने पर दूसरे साथियों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मौके से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें से घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश पानीपत निवासी सतीश और जमुनापार मथुरा निवासी भोला, रोहित एवं गब्बर सिंह है।

    पूछताछ में चोरों ने बताया कि 13 जुलाई को पूर्व विधायक और भाजपा नेता चंदन सिंह के यहां चोरी की वारदात को अंजाम उन लोगों ने ही दिया था। इसके अलावा उन्होंने इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री बच्चन सिंह आर्य पानीपत मॉडल टाउन में स्थित कोठी को निशाना बनाया था, जहां से सोने, चांदी, हीरे के जेवर चोरी किए थे। चोरों का कहना है कि वे हमेशा हाई प्रोफाइल लोगों को ही टारगेट करते हैं।

    बदमाशों के पास से 25 लाख रुपये की ज्वैलरी, साढ़े तीन लाख रुपये नकद के अलावा चोरी की वारदात में प्रयोग किया गया टेंपो और दो तमंचा बरामद हुआ है। यह बदमाश बहुत ही शातिर हैं। पकड़े गए बदमाशों ने और भी वारदातों का खुलासा किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध किया
    Next Article अमेरिकी अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव परिणाम पलटने के प्रयासों का आरोपित माना
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version