Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»झारखंड में हटिया समेत 20 रेलवे स्टेशनों के बहुरेंगे दिन, प्रधानमंत्री छह को करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
    देश

    झारखंड में हटिया समेत 20 रेलवे स्टेशनों के बहुरेंगे दिन, प्रधानमंत्री छह को करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

    adminBy adminAugust 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह अगस्त को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे देश में 506 रेलवे स्टेशनों के आधारभूत संरचना का उन्नयन संबंधी कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। इसके तहत झारखंड में भी राजधानी रांची के हटिया रेलवे स्टेशन समेत राज्य के 20 रेलवे स्टेशनों का 886.70 करोड़ रुपये की राशि से इन स्टेशनों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ यात्रियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। इस योजना के तहत हटिया स्टेशन के उन्नयन के लिए सर्वाधिक 355 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

    कई स्टेशनों का होगा विकास
    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हटिया के अलावा बोकारो स्टील सिटी में 33.5 करोड़, बड़काकाना रेलवे स्टेशन में 32.6 करोड़, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस-गोमो जंक्शन में 32.4 करोड़, घाटशिला स्टेशन में 31 करोड़, पारसनाथ स्टेशन में 30.4 करोड़, कोडरमा स्टेशन में 30.3 करोड़, राजखरसावां स्टेशन में 30 करोड़, डाल्टनगंज स्टेशन में 29.2 करोड़, साहिबगंज स्टेशन में 29 करोड़, हजारीबाग रोड स्टेशन में 28.1 करोड़, मनोहरपुर स्टेशन में 27 करोड़, पिस्का स्टेशन में 27 करोड़, कतरासगढ़ स्टेशन में 26.9 करोड़, चन्द्रपुरा स्टेशन में 26.5 करोड़, नगरऊंटारी स्टेशन में 26.3 करोड़, गढ़वा टाउन स्टेशन में 25.5 करोड़, लातेहार स्टेशन में 24.5 करोड़, गढ़वा रोड स्टेशन में 24.5 एवं कुमारडुबी रेलवे स्टेशन के लिए 17 करोड़ की राशि उपलब्ध करायी गई है।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति झारखंड में रेल सुविधाओं को बढ़ाने एवं आधारभूत संरचना के उन्नयन के लिए 20 स्टेशनों का चयन किए जाने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार न सिर्फ आधारभूत संरचनाओं के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं का विकास कर रही है, बल्कि उच्च कोटि की विश्व स्तरीय संरचना धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रतिबद्धता न सिर्फ बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने तक ही सीमित है बल्कि लोगों को विश्व स्तरीय रेल सुविधा उपलब्ध कराना भी है। राकेश प्रसाद ने आम लोगों से अपने निकटस्थ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की भी अपील की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर लगाई रोक, कांग्रेस में खुशी का माहौल
    Next Article जमीनी विवाद में हुई थी माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version