Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत सम्पूर्ण दुनिया का मार्गदर्शन करने की ओर अग्रसर: स्वामी विज्ञानानंद
    देश

    भारत सम्पूर्ण दुनिया का मार्गदर्शन करने की ओर अग्रसर: स्वामी विज्ञानानंद

    adminBy adminAugust 29, 2023Updated:August 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। भारत सम्पूर्ण दुनिया का मार्गदर्शन करने की ओर अग्रसर है। हम सभी को इसके लिए सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है। आज कुछ विभेदकारी शक्तियां समाज को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। हमें रक्षा बंधन पर्व पर यह प्रतिज्ञा करनी होगी कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और विभेदकारी तत्वों से समाज को बचाने के लिए कटिबद्ध रहेंगे। यह बातें विश्व हिन्दू फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महामंत्री स्वामी विज्ञानानंद ने कही। वह मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी भाग की ओर से आयोजित रक्षाबंधन उत्सव को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन कुंवर ग्लोबल स्कूल देवा रोड, चिनहट में किया गया।

    स्वामी विज्ञाननंद ने कहा कि भारत की परिवार व्यवस्था हमारी अमूल्य धरोहर है। आज हमारे परिवार टूट रहे हैं, इसे भी बचाने का संकल्प हम सबको करना है। भारत की परिवार व्यवस्था के होने से ही हमारी संस्कृति, आध्यात्मिकता, पर्यावरण, शिक्षा, संस्कार आदि अक्षुण्ण रह पाएंगे। इसलिए हम अपने परिवार को संभालें, अपनी संस्कृति को बचाने के उपक्रम करें। सभी समाज को लेकर चलें। इसके लिए परिवार में सामूहिक भोजन, सामूहिक देव पूजा, सामूहिक चर्चा, सद्ग्रंथ का पाठन, अतिथि सत्कार जैसे अपने जीवन मूल्य स्थापित करें। उन्होंने कहा कि सभी हिन्दू सहोदर भाई हैं। कोई ऊंच-नीच नहीं है। सभी समान हैं। हम सभी भारत मां के पुत्र-पुत्री हैं। रक्षा बंधन उत्सव हमें यह सिखाता है कि संस्कृति की रक्षा करें।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी लाल प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्षाबंधन उत्सव केवल भाई बहन का उत्सव नहीं अपितु सम्पूर्ण जनमानस का उत्सव है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस उत्सव में सहभागिता करना मेरे लिए गौरव की बात है।

    अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया, साथ ही परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांध राष्ट्र रक्षा का संकल्प किया। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक कौशल, पूर्व प्रांत संघचालक प्रभु नारायण श्रीवास्तव, भाग संघचालक प्रभात आधौलिया एवं सह संघचालक अरुण कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरायपुर : मुख्यमंत्री आज राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण
    Next Article पलामू में एक भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत
    admin

      Related Posts

      देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version