Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»2024 के लोकसभा चुनाव में 40 की 40 सीटें जीतेगा आईएनडीआईए : अखिलेश सिंह
    बिहार

    2024 के लोकसभा चुनाव में 40 की 40 सीटें जीतेगा आईएनडीआईए : अखिलेश सिंह

    adminBy adminAugust 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बिहार कांग्रेस ने युवाओं को जोड़ने के लिए रथ को किया रवाना

    पटना। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में शिकस्त देने और देश के विपक्षी दलों के नए गठबंधन आईएनडीआईए काे युवाओं का पूरा समर्थन दिलवाने के लिए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह और शकील अहमद ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के जरिए कांग्रेस युवाओं से ‘वोट फॉर इंडिया’ की मांग करेगी।

    रथ रवाना करने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में आईएनडीआईए को 2024 के लोकसभा चुनाव में 40 के 40 सीट पर जीत मिलेगी। हम इस अभियान को सफल बनाना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि हम भाजपा को जीरो पर आउट कर देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में बेरोजगारी बढ़ रही है। भारत में बेरोजगारी दर 7.8 प्रतिशत है जो पाकिस्तान और बंगलादेश में भी नहीं है। महंगाई के चलते लोगों की थाली से सब्जी गायब है। मोदी राज में सब कुछ गायब हो रहा है। इस अभियान के तहत जनता को इन सभी बातों से अवगत कराया जायेगा। मंत्रिमंडल और संगठन विस्तार पर उन्होंने कहा कि मलमास के कारण विस्तार नहीं हो पा रहा है जबकि तैयारी पूरी है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 15 अगस्त पर प्रधानमंत्री शायद अपने घर पर झंडा फहराने की बात कर रहे थे। सभी जानते हैं कि हर पांच साल पर चुनाव होता है, जनता जिसे प्रधानमंत्री बनाती है वही बनते हैं। ऐसे में जब पीएम यह बात बोल रहे हैं तो जरूर अपने घर पर झंडा फहराने की बात कर रहे होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त के अपने संबोधन में कहा था कि अगले साल भी लाल किला पर वही झंडा फहराएंगे, जिसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअटल बिहारी वाजपेई स्वयं में एक विचारधारा, जिसे लेकर चल रही पार्टी : सांसद
    Next Article अमेरिकी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version