Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कैट को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान
    देश

    कैट को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

    adminBy adminAugust 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का अनुमान है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से इस वर्ष देशभर में करीब 35 करोड़ तिरंगे झंडे की बिक्री होगी, जिससे लगभग 600 करोड़ रुपये का व्यापार होगा। पिछले वर्ष इस अभियान से लगभग 500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।

    कैट ने रविवार को देशभर के व्यापारियों से अपनी दुकानों एवं घरों पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज जरूर लगाने और अपने कर्मचारियों को भी तिरंगे झंडे वितरित करने की अपील की है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि राष्ट्रभक्ति एवं स्व-रोजगार से जुड़े इस अभियान ने पूरे देश में लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के साथ को-आपरेटिव व्यापार की बड़ी संभावनाएं खोल दी हैं।

    खंडेलवाल ने तिरंगा के प्रति लोगों के समर्पण और उत्साह को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस साल 15 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक की अवधि को ‘स्वराज वर्ष’ घोषित करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से यह भी आग्रह किया कि अगले महीने होने वाले जी-20 सम्मेलन के अवसर पर भी देश के लोगों से हर घर तिरंगा की अपील की जाए।

    खंडेलवाल ने कहा कि आज से 15 अगस्त तक देशभर में कैट के झंडे तले देश के व्यापारी संगठन 4000 से अधिक तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसमें तिरंगा रैलियां, तिरंगा मार्च, तिरंगा गौरव यात्रा एवं स्वराज मार्च जैसे कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा से देशभर में 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया, जिन्होंने अपने घर में या छोटे स्थानों पर स्थानीय दर्जी की सहायता से बड़े पैमाने पर तिरंगा झंडा बनाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंप्रीति कप फुटबॉल मैच 10 सितंबर को
    Next Article हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
    admin

      Related Posts

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025

      देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version