खूंटी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा की ओर से रविवार को जिला मुख्यालय के अलावा सभी प्रखंडों में तिरंगा यात्रा निकाली गई और देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
तोरपा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कोचे मुंडा ने सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगवान बिरसा मुंडा और शहीद बाल्टर गुड़िया की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर विधायक ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों का सम्मान सिर्फ भाजपा ही करती है। उन्होंने कहा कि लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा तोरपा मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी ने की।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जयसवाल, जिलाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता के बलावा विदेश मेहमान रोबेटा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोरपा में तिरंगा बाइक रैली निकाली।