Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की : खड़गे
    देश

    मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की : खड़गे

    adminBy adminAugust 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन के 31 सदस्यों ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उनको मणिपुर के हालात से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की है।

    राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद खड़गे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने 29-30 जुलाई को मणिपुर का दौरा किया था। प्रतिनिधिमंडल ने वहां जो देखा, उसे राष्ट्रपति के सामने रखा। उन्हें बताया कि वहां राहत शिविरों में लोगों को समय पर राशन और दवा भी नहीं मिल पा रही है। खड़गे ने कहा कि मणिपुर पर संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान की मांग को लेकर विपक्षी प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भी सौंपा है। इस पर राष्ट्रपति ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

    खड़गे ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को यह भी अवगत कराया है कि सत्ता पक्ष विपक्ष को संसद में इस मुद्दे पर बोलने तक नहीं देता है। विपक्षी सदस्यों के सदन में माइक बंद कर दिए जाते हैं। खड़गे ने कहा कि हमारे साथियों ने बताया कि मणिपुर हिंसा में हजारों की संख्या में अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है। मणिपुर में दो समुदायों के बीच जारी लड़ाई को शांत करने के लिए प्रधानमंत्री को वहां जाना चाहिए। पहले भी कई बार सदन में नियम 267 के तहत अनुमति दी गई है, लेकिन ये सरकार बात सुनने को तैयार ही नहीं है। हमने मणिपुर के साथ हरियाणा में जारी हिंसा की बात भी राष्ट्रपति के सामने रखी।

    उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति मुर्मू के समक्ष हरियाणा में हिंसा का मुद्दा भी उठाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में महिला नेतृत्व वाला विकास हमारी प्रमुख प्राथमिकता : प्रधानमंत्री
    Next Article शिमला का चंडीगढ़ से संपर्क कटा, परवाणू में चक्की मोड़ पर भूस्खलन, हाइवे का 40 मीटर हिस्सा बह गया
    admin

      Related Posts

      उद्योगपति अनिल अंबानी के मुंबई स्थित कई ठिकानों पर इडी की छापेमारी

      July 24, 2025

      बंगालियों के उत्पीड़न को लेकर ममता बनर्जी बना रही हैं झूठा नैरेटिव : मिथुन चक्रवर्ती

      July 24, 2025

      बिहार में एसआईआर को लेकर पक्षपात कर रहा चुनाव आयोगः राहुल गांधी

      July 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-इंग्लैंड अंडर-19 दूसरा यूथ टेस्ट मैच ड्रा, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी
      • आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर लियाम डॉसन ने कहा, “अब मैं पहले से बेहतर गेंदबाज़ हूं”
      • भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर
      • रूस में अंगारा एयरलाइंस के विमान में आग लगी, सभी 46 लोगों की मौत
      • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 33 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version