Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लातेहार में तुबेद कोलियरी के कांटा घर में उग्रवादियों ने लगाई आग, सुरक्षा कर्मियों को पीटा
    Top Story

    लातेहार में तुबेद कोलियरी के कांटा घर में उग्रवादियों ने लगाई आग, सुरक्षा कर्मियों को पीटा

    adminBy adminAugust 21, 2023Updated:August 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के तुबेद गांव के निकट स्थित दामोदर घाटी परियोजना कोलियरी द्वारा संचालित कोल माइंस में जेएलटी नामक उग्रवादी संगठन ने रविवार की रात जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान कांटा घर को आग के हवाले कर दिया। उग्रवादियों ने वहां मौजूद ऑपरेटर, गार्ड, हाईवा चालक के साथ मारपीट के अलावा कई राउंड फायरिंग भी की है।

    हालांकि बाद में कोलियरी के अन्य भागों में तैनात सुरक्षा कर्मियों के द्वारा जवाबी फायरिंग की गई तो उग्रवादी वहां से भाग गए। उग्रवादियों ने एक हस्तलिखित पर्चा फेंक कर घटना की जिम्मेदारी ली है।

    जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात लगभग एक बजे उग्रवादी कांटा घर के पास पहुंचे थे। उग्रवादियों की संख्या लगभग नौ थी। उग्रवादियों ने सबसे पहले कांटा घर के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी तथा वाहन चालकों के साथ मारपीट की। इसके बाद उग्रवादियों ने कांटा घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। सुरक्षाकर्मियों तथा वाहन चालकों के साथ मारपीट करने के बाद उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी किया। इधर उग्रवादियों के हमले की भनक मिलने के बाद कोलियरी के अन्य हिस्सों में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद उग्रवादी वहां से फरार हो गए। बाद में घटना की सूचना प्रबंधन के वरीय अधिकारियों और पुलिस को दी गई।

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से भी पूरी घटना की जानकारी ली गई।

    बताया जाता है कि लेवी वसूली से जुड़े मामले के कारण घटना को अंजाम दिया गया। उग्रवादियों के द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू सोरेन की बड़ी बहू ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप
    Next Article विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित नौ नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने ली शपथ
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

      June 5, 2026

      विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, नेताओं ने किया पौधारोपण

      June 5, 2026

      विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन

      June 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश का विदेशी मुद्रा भंडार 682 अरब डॉलर पर, 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, नेताओं ने किया पौधारोपण
      • ‘युवराज कल्चर’ ही खा गया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version