रांची। खेल गांव रांची में 24 से 26 नवंबर तक होने वाली 29वीं राष्ट्रीय सब जूनियर तथा सीनियर थांग-टा चैंपियनशिप के बेहतर आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बाबत मंगलवार को रांची में जल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर के आवास पर झारखंड थांग-टा संघ की एक बैठक संपन्न हुई। इसमें चैंपियनशिप के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया।
समिति का अध्यक्ष मंत्री मिथलेश ठाकुर को बनाया गया है जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल, धनबाद के उप प्राचार्य रेजा इश्तियाक को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा झारखंड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी एवं महासचिव मनोज शर्मा को बनाया गया है। मनोज आयोजन समिति के सचिव एवं कोषाध्यक्ष होंगे। गढ़वा विधायक प्रतिनिधि संजय चौधरी, पवन बरनवाल, राजेश कुमार चौधरी आयोजन समिति के संयुक्त सचिव होंगे। इ
सके अलावा विभिन्न जिला थांग-टा संघों के सचिव को आयोजन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसमें विनित कुमार यादव (रांची), श्रवण साहू (लोहरदगा), सोनामोती कुमारी (पलामू), सुनील कुमार प्रसाद (पूर्वी सिंहभूम), कृष्णा कुमार साव (धनबाद), संजू कुमार (बोकारो)। शंकर राम (कोडरमा), उदय कुमार (हज़ारीबाग) तथा उदय शंकर भारती (दुमका) शामिल हैं।