-भाजपा कार्यालय में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
खूंटी। जिला भाजपा कार्यालय खूंटी में सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्क्षता जिलाध्यक्ष ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सह खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि जब देश का विभाजन हुआ, तो लाखों लोगों ने अपने प्राण गंवाए। रेल गाड़ी में सिर्फ शव ही दिख रही थे, जिन्हें विभत्स तरीके से मार दिया गया था। देश का विभाजन हो रहा था, तो बंगाल को भी पाकिस्तान को दे दिया जा रहा था।
तब सरदार पटेल और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध किया था और कहा था कि बंगाल भारत का अभिन्न अंग है। इसे किसी को नहीं दिया जा सकता। कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के चलते देश का विभाजन करा दिया, नहीं तो आज हम अखंड भारत में रह रहे होते। विधायक ने कहा कि जालियांवाला बाग की तरह ही खूंटी के डोम्बारी बुरू में भी नर संहार किया गया, जिसमें लगभग चार सज्ञै लोगों ने अपने देश और मिट्टी को बचाने के लिए अपनी शहादत देी।
भारत विभाजन की नींव तो कांग्रेस 1916 में ही रख दी थी : कोचे मुंडा
तोरपा के विधायक कोचे मुण्डा ने कहा कि भारत विभाजन की नींव तो कांग्रेस 1916 में ही रख दी थी।। मुस्लिमों से प्रेम और हिन्दूओं से नफरत, इन्ही लोगों का मूल मंत्र था। मुस्लिम लीग की तरफ इनका झुकाव से ही देश बंटा। इस हिंसा और विस्थापन से असुरक्षा की भावना विकसित हुई थी, जो आज भी भारतीय समाज को प्रभावित करती है। प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कांशी नाथ महतो ने कहा कि 1947 में जब देश का पिभाजन हुआ था, उसमें लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। उन्होंने कहा कि देश विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शशांक शेखर रायं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष संजय साहू ने किया।