-बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में 9-10 को जीवंत होगी आदिवासी संस्कृति
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय एक ऐतिहासिक स्थल है। इस ऐतिहासिक स्थल की पावन धरा पर झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 का वृहत और भव्य आयोजन किया जा रहा है। कला, संस्कृति के अनुपम संगम स्थल पर आदिवासी आन,बान और शान का गौरवशाली इतिहास और आदिवासी भव्यता को प्रदर्शित करता स्मृति उद्यान स्थल पल-पल प्रतिपल आकार ले रहा है। नौ और 10 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में झारखंडी खान-पान, परिधान फैशन शो, आदिवासी व्यंजन के स्टॉल एवं विविध जनजातीय सांस्कृतिक संध्या आदि कार्यक्रमों की बानगी छटा बिखेरती नजर आयेगी।
सावन मास की रिमझिम फुहारों के बीच इस अलौकिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सभी एक उद्देश्य के साथ आयोजन को दिन-रात अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय इतिहास रचने जा रहा है।
रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां उफान पर
Related Posts
Add A Comment