Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर के साथ मिस्र में भारत करेगा ‘ब्राइट स्टार’ अभ्यास
    देश

    अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर के साथ मिस्र में भारत करेगा ‘ब्राइट स्टार’ अभ्यास

    adminBy adminAugust 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – काहिरा एयरबेस पर अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए सेना और वायु सेना की टीम रवाना
    – भारत ने पांच लड़ाकू मिग-29, दो परिवहन और टैंकर विमान हिस्सा लेने के लिए भेजे

    नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की टीम मिस्र के काहिरा एयरबेस पर होने वाले ‘ब्राइट स्टार’ अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए रविवार को रवाना हो गई। यह द्विवार्षिक बहुपक्षीय त्रि-सेवा अभ्यास 16 सितंबर तक चलेगा। यह पहला मौका है जब भारतीय वायुसेना संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर की वायु सेनाओं के साथ इस अभ्यास में शामिल होगी। इस अभ्यास में भारतीय सेना की 150 सदस्यीय टुकड़ी भी हिस्सा लेगी।

    विंग कमांडर आशीष मोघे ने बताया कि काहिरा एयरबेस में होने वाले अभ्यास ‘ब्राइट स्टार’ के इस संस्करण में पहली बार भारत की वायुसेना भी 150 कर्मियों के साथ हिस्सा लेगी। मिस्र में 16 सितंबर तक होने वाले द्विवार्षिक बहुपक्षीय त्रि-सेवा अभ्यास में भाग लेने के लिए आईएएफ की एक टुकड़ी आज सुबह रवाना हो गई। इस अभ्यास में अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर की टुकड़ियों की भी भागीदारी होगी।

    उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना के दल में पांच लड़ाकू मिग-29, दो टैंकर विमान आईएल-78, दो सी-130 और दो सी-17 परिवहन विमान शामिल होंगे। भारतीय वायुसेना के गरुड़ विशेष बल के कर्मियों के साथ-साथ 28, 77, 78 और 81 स्क्वाड्रन के कर्मी अभ्यास में भाग लेंगे। इस अभ्यास में भारतीय सेना की 150 सदस्यीय टुकड़ी भी हिस्सा लेगी, जिन्हें वायुसेना के परिवहन विमान से एयरलिफ्ट करके ले जाया जाएगा।

    विंग कमांडर मोघे ने बताया कि इसका उद्देश्य संयुक्त अभियानों की योजना और कार्यान्वयन का अभ्यास करना है। सीमाओं के पार संबंध बनाने के अलावा इस तरह के अभ्यास भाग लेने वाले देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने का मौका भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि विदेश में उड़ान अभ्यास के लिए भारतीय वायुसेना की टुकड़ियों की संख्या फ्लाइट सूट में राजनयिकों से कम नहीं है।

    भारत और मिस्र के बीच असाधारण संबंध और गहरा सहयोग रहा है, जिसमें दोनों ने 1960 के दशक में संयुक्त रूप से एयरो-इंजन और विमान का विकास किया था। मिस्र के पायलटों को भारतीय समकक्षों ने प्रशिक्षण भी दिया था। दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों और भारतीय रक्षामंत्री एवं प्रधानमंत्री की हाल की मिस्र यात्राओं से दोनों सभ्यता वाले देशों के बीच संबंध और मजबूत हुए हैं। दोनों देशों ने अपने सशस्त्र बलों के बीच नियमित अभ्यास के साथ अपने संयुक्त प्रशिक्षण को भी बढ़ाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज विश्व को विकासशील देशों पर अधिक ध्यान देने की जरूरतः विदेशमंत्री
    Next Article फ्लोरिडा में नस्लीय उन्माद, तीन अश्वेत लोगों की गोली मारकर हत्या
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025

      हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version