रांची। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का रविवार को आयोजन किया गया। भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के क्षेत्रीय केंद्र रांची (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से आयोजित हुआ। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

कुलपति ने कलाकार छात्रों संग तस्वीरें भी खिंचवाई। प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय के परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट विभाग के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी रंगोली में देशभक्ति की जीवंत कला को चित्रित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक रांची के वरिष्ठ कलाकार प्रवीण कर्मकार थे।

इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर सीवीएस, आरयू डॉ. स्मृति सिंह, पीएफए विभाग के शिक्षक, कलाकार व अन्य लोग उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि ‘हर घर तिरंगा’ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक अभियान है। इसका उद्देश्य लोगों को घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देना है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version