गिरिडीह – मधुबन। मधुबन में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया । शनिवार को शुरू हुए प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन के उद्घाटन सत्र को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी ने संबोधित किया।
झ्स दौरान प्रदेश प्रमुख ने 2024 के दोनों चुनावों के लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर मजबूत करने , राज्य की कमजोर सीटों पर कार्यकताओं को और अधिक सक्रिय होने एवं पीएम मोदी के नौ सालों के समावेशी विकास पर ग्राम स्तर पर चौपाल के जरिये लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का आह्ववान किया। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा, केन्द्रीय मंत्री अन्न्पूर्णा देवी, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी नगेन्द्र नाथ मिश्र , प्रदेश प्रभारी लक्ष्मी नारायण वाजपेयी ,संगठन प्रभारी कर्मवीर सिंह , बालमुकुंद सहाय, राज्य प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह के साथ राज्य के कई विधायक शामिल हुए। सत्र की औपचारिक शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस दौरान विधायक मनीष, जायसवाल, अमित मंडल, रांची सदर विधायक सीपी सिंह, बिरंची नारायण, ढुल्लू महतो, अनंत ओझा , जिला अध्यक्ष महादेव दूबे, महामंत्री संदीप डंगैच , सासंद प्रतिनिधि दिनेश यादव , कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ,निर्भय शाहाबादी ,दिनेश यादव , अशोक उपाध्याय , श्याम जी प्रसाद, मिडिया प्रभारी कामेश्वर पासवान ,सहित पूर्व सांसद, जिलों के विधायक, पार्टी के प्रदेश अधिकारी, कई जिला प्रमुख , महामंत्री व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।