Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची में डाक विभाग ने अब तक रक्षा बंधन स्पेशल छह हजार लिफाफे बेचे
    Jharkhand Top News

    रांची में डाक विभाग ने अब तक रक्षा बंधन स्पेशल छह हजार लिफाफे बेचे

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर डाक विभाग ने राखी को सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष लिफाफा बनाई है। झारखंड में भी डाक विभाग के कार्यालयों में विशेष लिफाफे की बिक्री हो रही है। पोस्ट ऑफिस में यह रक्षा बंधन स्पेशल लिफाफा दस रुपये में मिल रहा है। यह लिफाफा वाटरप्रूफ भी है। साथ ही डाक विभाग ने पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों को यह आदेश भी दिया इस विशेष लिफाफे को विशेष तवज्जो दी जाए।

    इस संबंध में डोरंडा पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अब तक सिर्फ डोरंडा सर्कल से 1500 स्पेशल लिफाफे बेचे गए हैं। डाक विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस राजीव रंजन के मुताबिक पूरे रांची में लगभग छह हजार रक्षा बंधन के लिए बनाए गए स्पेशल लिफाफे अब तक बिक चुके हैं। राज्य में 25 से 30 हजार लिफाफे बेचने का लक्ष्य है जो करीब पूरा हो चुका है।

    डाक पदाधिकारियों ने बताया कि सभी डाकघरों में राज्य के अंदर जाने वाली पोस्टकार्ड के लिए अलग से बास्केट बनाया गया है जबकि राज्य के बाहर जाने वाले लिफाफे के लिए अलग से बास्केट बनाए गए हैं। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि राखी वाले पोस्टल आर्डर को तुरंत ही शॉट आउट कर संबंधित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

    रांची जीपीओ के वरीय डाकपाल एस गराईं बताते हैं कि रक्षा बंधन के मौके पर जो विशेष लिफाफे से राखी भेज रहे हैं और जो साधारण पोस्टल जैसे स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री के माध्यम राखी भेज रहे हैं, उन सभी लोगों के लिए डाक विभाग की तरफ से काउंटर साधारण दिनों की तुलना में ज्यादा समय तक खोले जा रहे हैं।

    अमूमन डाक विभाग का काउंटर शाम चार बजे तक लोगों के लिए खुला रहता था लेकिन रक्षा बंधन को देखते हुए विभाग ने काउंटर खोलने के समय में एक्सटेंशन कर दिया जो कि देर शाम आठ बजे तक खुली रह रही है। भाइयों को राखी भेजने पोस्ट ऑफिस पहुंची महिलाओं ने भी सरकार के इस व्यवस्था की प्रशंसा की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबा बूढ़ा अमरनाथ के लिए 921 तीर्थयात्रियों का आठवां जत्था जम्मू से रवाना
    Next Article शफाउर रहमान जदयू प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

      May 29, 2025

      बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

      May 29, 2025

      सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version