Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, हादसे में पश्चिम बंगाल के मालदा के 17 मजदूरों की मौत
    देश

    मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, हादसे में पश्चिम बंगाल के मालदा के 17 मजदूरों की मौत

    adminBy adminAugust 23, 2023Updated:August 23, 2023No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मालदा। मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से पश्चिम बंगाल के 17 मजदूरों की मौत हो गई है। ये सभी मिजोरम में रेलवे पुल पर काम करने के लिए गए थे।

    मिजोरम के सैरांग इलाके में बुधवार सुबह एक निर्माणाधीन रेलवे पुल ढह गया। आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर सैरांग में 35-40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे पुल अचानक ढह गया और मजदूर नीचे खाई में गिर गए। अब तक 17 मजदूरों की मौत की खबर है। हालांकि, मिजोरम पुलिस को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव कार्य जारी है।

    प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मिजोरम हादसे में हताहत 17 मृतक मालदा जिले के पुखुरिया थाना इलाके के रहने वाले हैं। इनमें ककलामारी के चौदुआर गांव के 11 लोग हैं। बाकी छह आसपास के गांवों के रहने वाले थे। ये सभी मिजोरम में रेलवे ब्रिज पर काम करने गए थे।

    मालदा जिला प्रशासन घटना की जांच में जुट गया है। मृतक मजदूरों के परिवारों की तलाश की जा रही है। इस बीच चौदुआर गांव में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके हैं। गांव में मातम पसरा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडुमरी उपचुनाव: जैप, आईआरबी और एसआईआरबी के 1440 जवानों की होगी प्रतिनियुक्ति
    Next Article झूठे सपने देखना बंद करें मुख्यमंत्री: वसुंधरा राजे
    admin

      Related Posts

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025

      देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version