Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गर्भवती महिला की मौत, धनबाद थाना में जमकर हंगामा
    Top Story

    गर्भवती महिला की मौत, धनबाद थाना में जमकर हंगामा

    adminBy adminAugust 6, 2023Updated:August 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। धनबाद सदर थाना के बाहर एक मृत गर्भवती महिला के मायके वालों ने जम कर बवाल काटा। महिलाओं ने न सिर्फ मृतक के ससुराल वालों की चप्पलों से पिटाई की, बल्कि जिस बाइक से वो आए थे उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यह पूरा वाकया थाना परिसर में हुआ। इसके बाद पुलिस ने बाइक से आए मृत महिला के ससुराल वालों को हिरासत में ले लिया।

    बताया जाता है कि पिछले वर्ष 2022 में धनबाद के दहुआटांड की रहने वाली शिल्पी साव की शादी धनबाद के ही जेसी मल्लिक रोड निवासी सुबोध साव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा पांच लाख रुपये की दहेज की मांग को लेकर शिल्पी को प्रताड़ित किया जा रहा था। शिल्पी के गर्भवती होने के बाद भी उनके ससुराल वालों का प्रताड़ना कम नहीं हुआ। इसके बाद रविवार को ससुराल में फंदे से झूलती शिल्पी की लाश मिली।

    इसके बाद ससुराल वालों ने शिल्पी के शव को अस्पताल में छोड़ कर वहां से भाग गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचे शिल्पी के मायके वालों ने शव के पोस्टमार्टम के बाद सदर थाना के समक्ष रख कर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची दर्जनों महिलाओं ने धनबाद पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। महिलाएं मृतका के ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मृतका के मायके वालों ने शिल्पी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही मृतका के ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जबकि एक लाख रुपये उसके ससुराल वालों को दिया भी गया था, लेकिन उनकी प्रताड़ना कम होने का नाम नहीं ले रहा था।

    वहीं थाने के बाहर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने जैसे ही मृत शिल्पी के ससुराल वालों को बाइक से थाना आते देखा, उसपर महिलाए टूट पड़ी। चप्पलों से उनकी जमकर कुटाई की। इसके बाद पुलिस ने उन महिलाओं से बचा कर उन्हें थाने के अंदर ले गई। इसके बाद भी प्रदर्शन कर रही महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले विदेशियों की होगी निगरानी
    Next Article हमारे देश में विपक्ष एक बड़ा धड़ा न खुद कुछ करेंगे, न करने देंगे : नरेन्द्र मोदी
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version