Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट में कमजोरी, एशियाई बाजार भी दबाव में
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट में कमजोरी, एशियाई बाजार भी दबाव में

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHAugust 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज नेगेटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी क्षेत्र के दौरान बड़ी गिरावट का रुख बना रहा। यूरोपीय बाजार भी दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है।

    अमेरिका में आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल का भाषण होने वाला है। माना जा रहा है कि इसमें जेरोम पागल ब्याज दरों को लेकर संकेत दे सकते हैं। पॉवेल के भाषण के पहले अमेरिकी बाजार में आशंका का माहौल बना हुआ है, जिसकी वजह से पिछले सत्र के दौरान डाउ जॉन्स ऊपरी स्तर से करीब 600 अंक टूट गया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,376.31 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह नैस्डेक 257.06 अंक यानी 1.87 प्रतिशत टूट कर 13,463.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान लड़खड़ाते हुए नजर आए। मजबूत शुरुआत के बाद पैन यूरोपीय स्टॉक्स इंडेक्स 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स लगातार कमजोरी में काम करने के बाद 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर सीएसी इंडेक्स ने 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,214.46 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 106.92 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,621.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों पर भी आज बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 2 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में हैं, जबकि 7 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0 12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,316.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 3,181.78 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    दूसरी और निक्केई इंडेक्स 605.97 अंक यानी 1.88 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 31,680.49 अंक तक लुढ़क चुका है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 187.52 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,024.75 अंक तक गिर गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 230.11 अंक यानी 1.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,546.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.67 प्रतिशत टूट कर 2,520.63 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.14 गिर कर 1,555.13 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.30 लुढ़क कर 6,878.85 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,068.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के प्रधानमंत्री मोदी ग्रीस पहुंचे, एथेंस में जोरदार स्वागत
    Next Article जोहान्सबर्ग में प्रधानमंत्री मोदी ने जिनपिंग से कहा- एलएसी पर शांति से सुधरेंगे रिश्ते
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 2.40 लाख करोड़ की चपत

      June 3, 2025

      सर्राफा बाजार में सोने में जोरदार तेजी, चांदी की भी बढ़ी चमक

      June 3, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      • रांची में पुलिसकर्मियों पर हमला, थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version