Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तराखंड में 06 अगस्त तक मौसम का येलो अलर्ट, 03 बॉर्डर मार्ग सहित 234 सड़कें बाधित
    राज्य

    उत्तराखंड में 06 अगस्त तक मौसम का येलो अलर्ट, 03 बॉर्डर मार्ग सहित 234 सड़कें बाधित

    adminBy adminAugust 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाओं से सड़कें बाधित होने के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में कुल 234 मार्ग अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने का कार्य जारी है। मौसम विभाग ने आगामी 06 अगस्त के लिए येलो अलर्ट और आज के लिए 05 जिलों में भारी से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज और चमक के साथ बारिश को देखते हुए आपदा विभाग और प्रशासन अलर्ट पर हैं।

    देहरादून सहित राज्य के अधिकतर स्थानों पर बुधवार सुबह झमाझम बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई। पर्वतीय जनपदों में भी बारिश का दौर जारी रहा। आसमान बादलों से पटा हुआ है। बारिश की बौछारें रुक-रुक हल्की से मध्यम हो रही हैं। देहरादून में दोपहर 12 बजे के करीब सूर्यदेव ने बादलों के घेरे में दर्शन दिये। सूर्यदेव का लुकाछिपी का खेल चल रहा है।

    मौसम विभाग की पूर्वानुमान में 06 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के पांच जिलों पिथौरागढ़, चम्पावत,बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश का दौर बने रहने की संभावना है। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों, राजमार्गों में अवरोध और कटाव हो सकता है। निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बन सकती है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि राज्य में अभी बारिश का क्रम जारी रहेगा। बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। नदियों के किनारे बसे लोगों को सचेत कर दिया गया है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

    राज्य में लगातार हो रही बारिश के चलते पिथौरागढ़ जिले में 03 बॉर्डर मार्ग सहित करीब 224 अन्य सड़कें बाधित हैं। बंद मार्गों को बीआरओ टीम की ओर से खोलने का कार्य जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिमला का चंडीगढ़ से संपर्क कटा, परवाणू में चक्की मोड़ पर भूस्खलन, हाइवे का 40 मीटर हिस्सा बह गया
    Next Article हरियाणा में हिंसा सरकार की नाकामी, खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल: मायावती
    admin

    Related Posts

    देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

    November 10, 2025

    विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

    November 10, 2025

    सीमांचल बनेगा किंगमेकर! बिहार चुनाव की सियासी रण का नया मोर्चा, राष्ट्रीय राजनीति पर असर तय

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version