Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»निर्णायक लड़ाई का आगाज, आज की घटना की हो न्यायिक जांच : बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    निर्णायक लड़ाई का आगाज, आज की घटना की हो न्यायिक जांच : बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2024Updated:August 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मोरहाबादी में शुक्रवार को आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के युवा आक्रोश रैली में पुलिस की कार्रवाई से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घायल हो गए, जिनका रिम्स और अन्य अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। घायलों को देखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित अन्य वरीय नेता पहुंचे। बाद में पत्रकारों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली की सभा के बाद मुख्यमंत्री आवास के लिए शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं पर जिस प्रकार का रवैया राज्य सरकार ने दिखाया वह कायरतापूर्ण है। बर्बर तरीके से आंसू गैस और वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। आज का दिन लोकतंत्र के काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। आंसू गैस के गोले दागे गये। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, घबराहट, आंखों से देखने में परेशानी हो रही थी। आंसू गैस के गोले, प्लास्टिक की गोलियां काफी तेज आवाज में चलाई गई।

    आंसू गैस के गोले मंच के आसपास भी गिरे। राज्य सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से यह कार्रवाई की गयी है। मोरहाबादी मैदान के आसपास तीन लेयर में कंटीले तार लगाये गये थे। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गये। मरांडी ने कहा कि आज मेरे भाषण के दौरान मोराबादी मैदान में कुछ आंसू गैस के गोले छोड़े गये। एक नहीं, 7-8 आंसू गैस छोड़े गये। कुछ आंसू गैस तो मंच के समानांतर छोड़े गये। ये आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन के फव्वारे और कंटीले तारों की घेराबंदी भी अब हेमंत सरकार को नहीं बचा पाएंगे। झारखंड के युवाओं को उनके हक की नौकरी, उनके हक का रोजगार और पिछले पांच सालों से हो रही नाइंसाफी का न्याय दिलाने के लिए निर्णायक लड़ाई का आगाज हो चुका है। मरांडी ने कहा कि भाजपा, युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हेमंत सरकार के हर दमनकारी कदम का मुंहतोड़ जवाब देगी। आज जिस अलोकतांत्रिक तरीके से युवाओं, बेरोजगारों को रांची आने से रोका गया और मेरे संबोधन के दौरान जिस प्रकार से आंसू गैस छोड़कर नुकसान पहुंचाने एवं बाधा डालकर जनमानस को उकसाने का प्रयास किया गया, हम इसके न्यायिक जांच की मांग करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछात्रों ने जैक कार्यालय का किया घेराव, छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा-सिलेबस और कट ऑफ मार्क्स में संशोधन अनिवार्य
    Next Article अलग राज्य आंदोलन के बौद्धिक ताकत थे रामदयाल मुंडा: सुदेश
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में स्कूल भवन का छत गिरने से बुजुर्ग की मौत, दो घायल

      July 18, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की भीड़

      July 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए जिला मुख्यालय पहुंची महिलाएं, तीन माह से अटका भुगतान

      July 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे दरभंगा एयरपोर्ट, हेलिकॉप्टर से मोतिहारी रवाना, नीतीश ने जताया आभार
      • छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुत्र चैतन्य के ठिकानों पर इडी का छापा
      • टीआरएफ को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किए जाने का भारत ने किया स्वागत
      • प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर
      • बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा में मारे गए लोगों का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version