Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»हिंडनबर्ग के झटके से अडाणी ग्रुप के शेयर लहूलुहान, सेंसेक्स और निफ्टी ने की रिकवरी
    बिजनेस

    हिंडनबर्ग के झटके से अडाणी ग्रुप के शेयर लहूलुहान, सेंसेक्स और निफ्टी ने की रिकवरी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज पहले सत्र के कारोबार में ही अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट के झटके से उबरने में काफी हद तक सफल रहा है। दोपहर 12 बजे तक के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने निचले स्तर से शानदार रिकवरी करके हरे निशान में अपनी जगह बना ली थी। हालांकि हिंडनबर्ग के इस ताजा हमले की वजह से अडाणी ग्रुप एक बार फिर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया है। ग्रुप के ज्यादातर स्टॉक्स फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

    हिंडनबर्ग ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में 2 दिन पहले ही मार्केट रेगुलेटर सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच पर अडाणी ग्रुप के साथ मिली भगत का आरोप लगाया था। हालांकि माधवी पुरी बुच और अडाणी ग्रुप दोनों ने अपनी ओर से हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को स्वार्थ प्रेरित और निराधार बताते हुए पूरी तरह से खारिज कर दिया है।‌ इसके बावजूद आज अडाणी ग्रुप के शेयरों पर बाजार खुलने के बाद से ही लगातार दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। दोपहर 12 बजे तक के कारोबार में अंबुजा सीमेंट्स के शेयर को छोड़ कर अडाणी ग्रुप के बाकी सभी शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक गिरावट अडाणी टोटल गैस लिमिटेड और अडाणी पावर के शेयर में नजर आ रही थी।

    दोपहर 12 बजे के कारोबार में अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइज 1.01 प्रतिशत, की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी। इसी तरह एसीसी 1.3 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड 1.5 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनामिक जोन 1.01 प्रतिशत, अडाणी पावर 2.48 प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस लिमिटेड 3.82 प्रतिशत, अडाणी विल्मर लिमिटेड 2.31 प्रतिशत और एनडीटीवी के शेयर 2.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि अंबुजा सीमेंट के शेयर 0.59 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में कमजोरी से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
    Next Article ऐश्वर्या राय से तलाक की चर्चाओं पर बोले अभिषेक बच्चन
    shivam kumar

      Related Posts

      Auto Draft

      May 8, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      May 8, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      • पाकिस्तान पर बरपा एस-400 और हार्पी का कहर, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version