Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झूठ के आगे झूठ क्या, नटवरलाल भी शरमा जायें: अमर बाउरी
    झारखंड

    झूठ के आगे झूठ क्या, नटवरलाल भी शरमा जायें: अमर बाउरी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने पीपीटी की प्रस्तुति की। उन्होंने झामुमो की कलई खोली। उन्होंने कहा कि मिला क्या की पृष्ठभूमि 2019 के चुनाव से पूर्व तैयार हुई। गठबंधन के लोग चुनाव में जाने से पूर्व राज्य की जनता से कई वादे करते हैं। उनके झूठे वादों पर जनता विश्वास कर लेती है और गठबंधन की सरकार बन जाती है, परंतु साढ़े चार वर्षों में जनता को कुछ हासिल नहीं हुआ। जब झूठे वादों की तरफ इनका विधानसभा में ध्यान आकर्षित कराया जाता है तो 18 विधायकों को निलंबित कर दिया जाता है। और 23 अगस्त को यही सवाल राज्य के युवा इस जनविरोधी सरकार से पूछते हैं तो फिर उनके साथ क्या होता है यह पूरे राज्य की जनता ने देखा है।

    श्री बाउरी ने कहा कि जेएमएम ने कुल 400 घोषणाएं की थीं। चाहे युवा हो, महिला हो, किसान हो, गरीब हो, हर एक वर्ग को इस सरकार ने ठगा है। युवाओं से वादा किया गया कि हर साल 5 लाख नौकरी, नौकरी नहीं तो 5000 से 7000 तक बेरोजगारी भत्ता और बेरोजगारी भत्ता नहीं तो राजनीति से संन्यास। इसी प्रकार के वादे महिलाओं के साथ किये गये कि 50000 रुपये तक बिना गारंटी ऋण दिया जायेगा, 2000 रुपये प्रति माह चूल्हा भत्ता दिया जायेगा।

    अभी 1000 रुपये देकर उन्हें लॉलीपॉप दिया जा रहा है। बेटियों की शादी के बाद उन्हें सोने के सिक्के देने का वादा किया गया था। किसानों से सभी प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज देने के लिए वादा किया गया था, सभी गरीब परिवार को सालाना 72000 देने का वादा किया गया था। अब फिर एक बार यह कहा जा रहा है कि फिर सरकार आयी तो 100000 सालाना देंगे। गरीब विधवाओं को 2500 रुपये पेंशन देने का वादा किया गया था। प्रशासनिक दृष्टिकोण से पलामू, चाईबासा, हजारीबाग को उप राजधानी बनाने का वादा किया गया था। अनुबंध कर्मी शब्द ही डिक्शनरी से हटाने का इन्होंने वादा किया था। परीक्षा में धांधली किसी से छुपा नहीं है। पेपर लीक आम बात है, हर परीक्षा में धांधली हुई। आंदोलनकारियों को भी ठगने का काम किया गया। आज सभी वर्ग के लोग हेमंत सोरेन सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने बनायी नयी पार्टी अटल विचार मंच
    Next Article 28 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की संभावना
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version