जमशेदपुर . भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के प्रदेश टीम की घोषणा हुई. भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भाजयुमो झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है. भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अमित अग्रवाल को प्रदेश कमिटी में मंत्री का दायित्व सौंपा गया है.

वहीं, अमित अग्रवाल ने भाजयुमो झारखंड प्रदेश मंत्री के रूप में मिले दायित्व पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, जमशेदपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विधुत महतो, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यर्थी शशांक राज समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश मंत्री के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरे झारखंड में युवा मोर्चा को एक सशक्त संगठन बनाने का पहल करूंगा. उन्होंने विश्वास दिलाया की संगठन में सभी अभिभावकजनों के सहयोग एवं आशीर्वाद से युवा मोर्चा को और संगठित करने और सशक्त करने की दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्य करूंगा.

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने जोर शोर से विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है. बीजेपी झारखंड प्रदेश ‌द्वारा कई कमिटियों की घोषणा की गई थी. युवा मोर्चा कार्यक्रम समिति में पांच सदस्यों को जिम्मेवारी दी गई है. समिति में जमशेदपुर महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित अग्रवाल को भी शामिल किया गया था. समिति आगामी 3 महीनों में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के निमित्त बनाई गई थी

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version