रांची। राज्य सरकार की संचित निधि से 4833.39 करोड़ की राशि की निकासी की स्वीकृति दे दी गयी है। इस संबंध में विधि विभाग ने आदेश जारी किया है। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में 6 अगस्त को ही प्रथम अनुपूरक के रूप में बजट की स्वीकृति दी गयी थी। एक अप्रैल 2024 को शुरू होनेवाले वर्ष में भुगतान के सिलसिले में होने वाले विभिन्न व्यय के लिए यह राशि स्वीकृत की गयी है, जिसके अंतर्गत कृषि विभाग, भवन निर्माण, कैबिनेट, ऊर्जा, उत्पाद, वित्त विभाग सहित अन्य विभागों के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत की गयी है।