काठमांडू। जनरल अशोकराज सिग्देल ने गुरुवार को नेपाली सेना के प्रधान सेनापति के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। आज सैन्य मुख्यालय जंगीअड्डा में वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल प्रभुराम शर्मा ने सिग्देल को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर जनरल शर्मा ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी।

जनरल शर्मा 9 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सेना के नियमों के मुताबिक सेवानिवृत होने से एक महीना पहले अनिवार्य अवकाश पर जाना पड़ता है। जनरल शर्मा के शुक्रवार से अवकाश पर जाने के कारण आज जनरल सिग्देल ने पदभार संभाला है। इससे पहले बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में जनरल अशोकराज सिग्देल को प्रधान सेनापति के पद पर नियुक्त करने का फैसला लिया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version