Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दुमका में अस्पताल से गायब हुए बच्चों के मामले पर बिफरे बाबूलाल, कहा-हेमंत सरकार और उनकी पुलिस घटनाओं को रोकने में अक्षम
    Top Story

    दुमका में अस्पताल से गायब हुए बच्चों के मामले पर बिफरे बाबूलाल, कहा-हेमंत सरकार और उनकी पुलिस घटनाओं को रोकने में अक्षम

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। बीते 14 अगस्त को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल से दो मासूम बच्चों को किडनैप कर लिया गया है। इसे लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि झारखंड में सिर्फ हत्यारे और अपराधी भर बेखौफ नहीं हंै, बल्कि अपहरणकर्ताओं का गिरोह भी पूरी तरह बेखौफ होकर अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बाबूलाल मरांडी ने घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि झारखंड की उपराजधानी दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऐसी ही घटना सामने आयी है, जहां रामगढ़ प्रखंड की सुनीता मुर्मू बच्चों सहित इलाज कराने आयी थी, तब से ही तीन साल का बेटा और नौ माह की बेटी गायब है। घटना को तीन दिन हो गये, लेकिन अभी तक नाबालिग बच्चों का पता नहीं चला है।

    पुलिस पकड़ने में नाकाम साबित हो रही
    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि यह कोई इकलौती घटना नहीं है। झारखंड में बच्चों की तस्करी और अपहरण से संबंधित अनेकों घटनाएं सामने आयी हैं, लेकिन हेमंत सरकार और उनकी पुलिस न सिर्फ घटनाओं को रोकने में अक्षम साबित हो रही है, बल्कि पूरा गिरोह तो छोड़िए, एक भी सदस्य को पकड़ने में भी नाकाम साबित हुई है।

    क्या है मामला
    दरअसल रामगढ़ प्रखंड के मजडीहा गांव की सुनीता मुर्मू 14 अगस्त को इलाज के लिए अस्पताल आयी थी। उन्हें कुत्ते ने काट लिया था। उनके पति प्रधान टुडू बाहर काम करते हैं सुनीता मुर्मू डॉक्टर को दिखाने के लिए दिन के करीब 11:00 पर्चा कटवा रही थी। दोनों बच्चों को उन्होंने पास में ही बेंच पर बैठा दिया था। पर्चा कटवाने के बाद बेंच के पास गयी तो बच्चे वहां नहीं थे। महिला ने अस्पताल प्रबंधन से इसकी शिकायत की। कर्मियों ने हर जगह तलाश की, लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। फिर अस्पताल प्रबंधन की सलाह पर सुनीता ने नगर थाना में जाकर शिकायत की। पुलिस रात में अस्पताल पहुंची। लोगों से पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तीन दिन हो गये हैं, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंपाई सोरेन बीजेपी के संपर्क में नहीं: हिमंता बिस्वा सरमा
    Next Article पार्टी फिर से सरकार में आयी, तो मेरे लिए सबसे ज्यादा खुशी की बात होगी: राजेश ठाकुर
    shivam kumar

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version