Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भाजपा ने अलग झारखंड बनाया, इसे बचाने की जिम्मेवारी भी हमारी: हिमंत विश्वा सरमा
    Jharkhand Top News

    भाजपा ने अलग झारखंड बनाया, इसे बचाने की जिम्मेवारी भी हमारी: हिमंत विश्वा सरमा

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 16, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। असम के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्वा सरमा ने हेमंत सरकार पर हमला बोला। सरमा ने कहा कि ठगबंधन सरकार की अब कोई विश्वसनीयता नहीं बची। भाजपा ने अलग झारखंड बनाया है तो बचाने की जिम्मेवारी भी हमारी है। भाजपा झारखंड को लुटते, बर्बाद होते नहीं देख सकती। हिमंत विश्व सरमा राजधानी रांची के हरमू स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार काे भाजपा झारखंड के सभी 515 मंडल अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के झारखंड की जनता ने भाजपा को दिल से समर्थन दिया है। नाै लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई, एक सीट पार्टी बहुत कम मार्जिन से हारी है। 53 विधानसभा क्षेत्र में एनडीए आगे रहा है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति से इंडी एलायंस ने पांच सीट जीती हैं। यह जनसमर्थन की जीत नहीं बल्कि तुष्टीकरण की जीत है। भाजपा जनता को तुष्टीकरण की राजनीति से मुक्ति दिलाने के लिए संकल्पित है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड आज निर्णायक मोड़ पर है। बदलते डेमोग्राफी से आने वाले दिनों में राज्य तबाह हो जायेगा। सत्ता के लिए इंडी एलायंस ने घुसपैठियों के हाथों में सब कुछ सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि कि पांच साल पहले से जनता को धोखा देकर सत्ता में आई हेमंत सरकार एक बार फिर से जनता को दिग्भ्रमित करने में जुटी है। आनन फानन में योजनाओं की घोषणा कर रही है लेकिन हेमंत सोरेन यह नहीं बता पा रहे कि उनकी पिछले पांच साल में कौन सी योजना धरातल पर उतरी।

    उन्हाेंने कहा कि जनता को पता है कि हेमंत सरकार के खाने के दांत और दिखाने के अलग अलग हैं। भाजपा ने पहले भी राज्य में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है और भाजपा नेतृत्व की नई सरकार मईयां योजना से भी अच्छी योजना लाकर बहन बेटियों की उन्नति सुनिश्चित करेगी।

    राज्य को बचाने के लिए हेमंत सरकार को हटाना जरूरी है : शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल रूप से बैठक को संबोधित किया। चौहान ने कहा कि झामुमो अब झारखंड मिटाओ मोर्चा बन चुका है। इंडी एलायंस ने झारखंड की अस्मिता ही दांव पर लगा दी है।

    उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि अब भाजपा के लिए नहीं राज्य को बचाने के लिए हेमंत सरकार को हटाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने बड़े अरमान से अलग झारखंड का गठन किया । आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें साक्षी मानकर हम संकल्प लें। हमें विजय श्री का वरण करना है।

    2024 में झारखंड में नेता प्रतिपक्ष नहीं, नेता सदन बनाना है : लक्ष्मीकांत वाजपेई

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य को चौतरफा लूटा और बर्बाद किया है। अब इसे बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ चुका है। जनता तैयार बैठी है। हमें दरवाजे दरवाजे पर दस्तक देने की जरूरत है। नाकामियों के भार से यह सरकार दब चुकी है। उन्होंने कहा कि हमें 2024 में नेता प्रतिपक्ष नहीं बल्कि नेता सदन चुनना है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से संकल्प को सिद्धि में बदलने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त की युवा आक्रोश रैली जन जन का आक्रोश बने, ऐसा प्रयास करना है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में संघर्ष का शंख पार्टी ने फूंक दिया है। चुनाव के नगाड़े भी बजेंगे। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से बूथ जीता, चुनाव जीता मंत्र को सिद्ध करने का आह्वान किया।

    23 अगस्त की युवा आक्रोश रैली में दिखाएं भाजपा का विराट रूप : बाबूलाल मरांडी

    प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार अपनी विफलताओं से घिर चुकी है। अभिमन्यु जैसी युवा शक्ति को प्रताड़ित किया है। अब अर्जुन को गांडीव उठाने का समय आ चुका है। उन्होंने कहा कि युवा आक्रोश रैली में पार्टी का विराट रूप रांची की सड़कों पर दिखेगा। उन्होंने कहा कि ठगबंधन सरकार ने ठगने का रिकॉर्ड बनाया है। युवा हिसाब मांगने मुख्यमंत्री आवास जा रहे हैं। राज्य की युवा शक्ति अपना हक मांगने आ रही है। पांच लाख प्रतिवर्ष नौकरी, बेरोजगारी भत्ता ,नियोजन नीति का हिसाब मांगने आ रही है। हेमंत सरकार से आदिवासी, दलित, पिछड़े, किसान, महिला सभी अपने अपने हक का हिसाब मांग रहे हैं और यह सरकार भाग रही। उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना और ग्रीन कार्ड योजना सब धोखा है। मंईयां योजना धोखा योजना का सिरमौर है।

    सदन के संघर्ष को सड़क पर भी दिखाना है : अमर कुमार बाउरी

    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा एनडीए के विधायकों ने राज्य के सर्वोच्च पंचायत में राज्य सरकार के नाकामियों को ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ उजागर किया है। 24 घंटे में ही राज्य सरकार बैक फुट पर चली गई। सरकार निरुत्तर है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा जन भावनाओं के साथ खड़ी है। आज राज्य नाकामियों और निराशा से भर चुका है। राज्य की पहचान प्रतिदिन होती पांच हत्याएं और पांच बलात्कार के रूप में बन गई है। माटी रोटी और बेटी की चिंता राज्य वासियों को चिंतित कर रही है।

    उन्होंने कहा कि आज राज्य में हर स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार से बार बार जनता को अवगत कराना है। सदन के संघर्ष को हमे सड़क पर भी दिखाना है और 23 अगस्त को यह झारखंड की सड़कों पर दिखेगा। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि किसी भी हालत में हेमंत सरकार की वापसी न होने पाए, इसका संकल्प लें।

    आगामी कार्यक्रमों को धरातल पर उतारें : कर्मवीर सिंह

    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आगामी 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 113वें एपिसोड को हर बूथ पर जनता के साथ पूरी बूथ कमेटी सुनना सुनिश्चित करें। सिंह ने भाजपा की सांगठनिक संरचना में छह प्रमंडल घोषित करते हुए प्रमंडल प्रभारी के नामों की घोषणा की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजभवन में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन
    Next Article 22 साल से सेंट्रल जेल में बंद नक्सली जेल से रिहा
    shivam kumar

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version