Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पलामू में दहशत: दिनदहाड़े अगवा कर युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Jharkhand Top News

    पलामू में दहशत: दिनदहाड़े अगवा कर युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 19, 2025Updated:October 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू: झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। शाहपुर नई मुहल्ला में अपराधियों ने पहले एक युवक को अगवा किया, फिर बेरहमी से पिटाई करते हुए तीन किलोमीटर दूर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चैनपुर पठान मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय हसन अली के रूप में हुई है, जो मुंबई में पेंटिंग का काम करता था और मोहर्रम के समय घर आया था।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग पांच अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हसन अली अपने दोस्त विनय अग्रवाल के साथ अस्पताल चौक के पास बैठा था, तभी हमलावरों ने दोनों की पिटाई की और हसन को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। तीन किलोमीटर दूर ले जाने के बाद, उसे फिर से पीटा गया, चाकू से वार किए गए और अंत में गले में गोली मार दी गई। विनय ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद शाहपुर नई मुहल्ला से हसन का शव बरामद किया गया।

    घटनास्थल से मृतक की जेब से प्रतिबंधित सिरप बरामद होने से मामले में ड्रग्स कनेक्शन की आशंका भी जताई जा रही है। परिजनों ने शाहपुर के सद्दाम नामक युवक पर हत्या का संदेह व्यक्त किया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनमें अपराधियों को हसन अली को ले जाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

    चैनपुर थाना प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हसन अली भी वर्ष 2020 में एक हत्याकांड का आरोपी रह चुका है और जेल भी गया था। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए अभियान चला रही है।

    Chainpur crime Hasan Ali murder case Jharkhand illegal activity Palamu murder police investigation Palamu चैनपुर अपराध झारखंड अवैध गतिविधि पलामू हत्या पुलिस जांच पलामू हसन अली हत्याकांड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
    Next Article शराब पीने से मना करना एक परिवार को पड़ा भारी, उपद्रवियों ने की चार राउंड फायरिंग
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची के रेस्टोरेंट में फायरिंग, संचालक की गोली मारकर हत्या

      October 19, 2025

      शराब पीने से मना करना एक परिवार को पड़ा भारी, उपद्रवियों ने की चार राउंड फायरिंग

      October 19, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग

      October 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पीएम मोदी के दौरे से आदि कैलाश यात्रा को मिला नया आयाम, इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
      • पाकिस्तान-अफगानिस्तान में युद्धविराम पर सहमति! दोहा में हुई उच्चस्तरीय वार्ता
      • 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’
      • रांची के रेस्टोरेंट में फायरिंग, संचालक की गोली मारकर हत्या
      • शराब पीने से मना करना एक परिवार को पड़ा भारी, उपद्रवियों ने की चार राउंड फायरिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version