हुगली। आगामी 15 अगस्त 2024 को देश आजादी की 77वीं वर्षगांठ मनाएगा। इसके लिए पूरे देश में तैयारियां जोरों पर है। आजादी की 77वीं वर्षगांठ को खास बनाने के लिए गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुट गई है। इसके लिए देशभर में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लोगों के बीच तिरंगा बांट रहे हैं।

इसी क्रम में हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के श्रीरामपुर सांगठनिक जिला कमेटी के सदस्य पंकज राय लोगों के बीच जाकर उन्हें तिरंगा बांट रहे हैं और उन्हें तिरंगे के महत्व से अवगत करा रहे हैं। पंकज राय ने कहा कि अगले दो दिनों में तकरीबन 1000 तिरंगा झंडा बांटने का उनका लक्ष्य है। इसमें उनकी पार्टी के लोगों के साथ उनके व्यक्तिगत मित्र भी उनका बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। राय ने अपील की आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर सभी लोग अपने मकान और प्रतिष्ठानों पर भारत के गर्व का प्रतीक तिरंगा झंडा जरूर फहराएं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version