Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»इडी की छापेमारी वाले राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा-जवाबदेही से बचने को हो रही बेतुका बयानबाजी
    दिल्ली

    इडी की छापेमारी वाले राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा-जवाबदेही से बचने को हो रही बेतुका बयानबाजी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 2, 2024Updated:August 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। इडी की छापेमारी की योजना को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया है। भाजपा ने आज यहां कहा कि वायनाड भूस्खलन घटना में अपनी जवाबदेही से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी हो रही है।

    भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि राहुल गांधी अपनी जवाबदेही से बचने के लिए इस तरह की अपुष्ट बातें कर रहे हैं। जिन बातों के स्रोत का पता नहीं, बस अपनी मर्जी से आरोप लगाते रहते हैं । साफ है वे वायनाड से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने रणनीति के तहत ऐसा बयान दिया है। जब भी उनके सामने ऐसे कठिन सवाल या मुद्दे आते हैं, जिनका उनके पास कोई जवाब नहीं होता, तो वे उससे बचने की कोशिश करते हैं।

    उन्होंने कहा कि वायनाड में संक्षिप्त उपस्थिति के बाद वे अपनी जिम्मेदारी से बचना चाह रहे हैं। वायनाड की इस घटना में 300 से अधिक लोग मारे गए हैं। उन्होंने वहां पिछले कई वर्षों में कुछ नहीं किया। आज वे वायनाड के मुद्दे और उसकी जवाबदेही की जांच से बचना चाहते हैं। पीड़ित कार्ड खेलना चाहते हैं लेकिन ऐसा बार बार नहीं कर सकते । राहुल गांधी लोगों को कुछ समय के लिए मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन हर समय लोगों को मूर्ख बनाया नहीं जा सकता।

    राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि इंडी गठबंधन में किसी भी पार्टी को देखें, तो हर कोई – चाहे वह द्रमुक हो या कांग्रेस – वे घोटालों में, भ्रष्टाचार में, सार्वजनिक धन को लूटने और दुरुपयोग करने में पूरी तरह डूबे हुए हैं। यदि कानून उन पर कार्रवाई करता है तो उन्हें पकड़ने के लिए कानून को दोष नहीं दे सकते।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में 22 एम्स किए गए स्थापित : नड्डा
    Next Article नालंदा में ड्रग्स से युवक की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

      June 28, 2025

      बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी

      June 28, 2025

      मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version