Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वाहन जांच के बहाने लातेहार में रोके गए पलामू के भाजपा कार्यकर्ता, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन
    Top Story

    वाहन जांच के बहाने लातेहार में रोके गए पलामू के भाजपा कार्यकर्ता, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2024Updated:August 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। रांची में आयोजित युवा आक्रोश रैली में शामिल होने मेदिनीनगर से शुक्रवार को जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को वाहन जांच के बहाने कई जगहों पर रोका गया। लातेहार के जंगल में रोके जाने के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ देर बहस चलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन छोड़े गए लेकिन पुनः उन्हें चंदवा में रोक दिया गया। पुनः बहस और बातचीत के बाद वाहनों को जाने दिया गया। अचानक विशेष चेकिंग अभियान चलने के कारण भाजपा कार्यकर्ता परेशान रहे।

    आज सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों में सवार होकर मेदिनीनगर से रांची जाने के लिए निकले। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ में पहुंचने पर जांच के लिए उनके वाहनों को रोक दिए गए। कुछ निजी वाहन भी जांच के लिए रोके गए। सभी वाहनों की डिक्की जांच की गई। यहां से जब भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियां लातेहार पहुंची तो उन्हें जंगली इलाके में रोका गया। कागजातों की जांच की गई। काफी देर तक रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क पर बैठकर धरना दिया। हंगामा होने के बाद सभी वाहनों को छोड़ गया।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक साजिश और प्लानिंग के तहत उनके वाहनों को जांच के नाम पर रोका गया ताकि वह विलंब से रांची आक्रोश रैली में शामिल हो या नहीं हो पाए। उनके वाहनों के साथ-साथ कुछ निजी वाहन भी रोक कर जांच की गई, ताकि मामले को कार्रवाई का रूप दिया जा सके।

    भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अविनाश वर्मा ने कहा कि 22 अगस्त को मेदिनीनगर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर सारे निजी स्कूलों के वाहन लिए गए। कहीं कोई जांच नहीं की गई लेकिन निजी स्तर पर वाहन ले जाने पर जांच बैठाई गई ताकि भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया जाए और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने से रोका जाए। वाहन में सवार लोगों से पूछा जा रहा था कि रैली में जा रहे हो और रोक दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। विधानसभा चुनाव में इस मनमानी का जवाब जनता जरूर देगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहोम गार्ड के जवानों को बढ़े वेतन का दें लाभ : झारखंड हाइकोर्ट
    Next Article रांची रैली में जाने से रोके जाने पर भड़के पांकी विधायक, बालूमाथ में दिया धरना
    shivam kumar

      Related Posts

      ट्रेड यूनियनों हडताल 20 मई से, खनन सहित कई सेवाएं होंगी प्रभावित

      May 13, 2025

      सेल सिटी के पास खड़ी कार में लगी आग

      May 13, 2025

      झारखंड के 1161 सरकारी शिक्षकों को मिला शोकॉज नोटिस

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ट्रेड यूनियनों हडताल 20 मई से, खनन सहित कई सेवाएं होंगी प्रभावित
      • सेल सिटी के पास खड़ी कार में लगी आग
      • मुख्यमंत्री ने 208 करोड़ रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन और 16 योजनाओं का किया शिलान्यास
      • विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, ग्रीन की वापसी
      • आईपीएल 2025 का बदला हुआ शेड्यूल जारी: 17 मई से फिर शुरू होगा टूर्नामेंट, 3 जून को फाइनल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version